April 6, 2026 00:36:26

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रागेश्वरी पुलिस ने बैलोनों गाड़ी मे परिवहन करते 8 कार्टन अवैध शराब की जब्त, दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रागेश्वरी पुलिस ने बैलोनों गाड़ी मे परिवहन करते 8 कार्टन अवैध शराब की जब्त, दो आरोपीयों को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले में अवैध शराब व मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री नितेश आर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री शुभकरण वृताधिकारी गुड़ामालानी के सुपरविजन में श्री ललीत किशोर उपनिरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना रागेश्वरी मय पुलिस टीम ने जिला विशेष टीम से प्राप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान बिना नम्बरी बैलोनों गाडी के अन्दर से 8 कार्टून अवैध शराब बरामद कर मुलजिमान दयाराम व सुरेश कुमार को गिरफतार कर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी बैलोनों गाडी को किया बरामद

कार्यवाही पुलिस :- आज दिनांक 17 अप्रैल 2023 को डीएसटी टीम की सूचना के आधार पर श्री ललित किशोर उपनिरीक्षक मय पुलिस टीम ने सरहद नगर में मेगा हाईवे पर दौराने नाकाबंदी एक बिना नम्बरी बैलानों गाडी को रूकवाने का प्रयास करने पर आरोपियों ने नाकाबंदी तोडकर भागने का प्रयास किया गया, पुलिस टीम ने गाड़ी का पिछा कर गाड़ी को रूकवाकर तलाशी लेने पर कार से 08 कार्टूनों मे भरी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर कार चालक दयाराम पुत्र श्री विशनाराम जाति कलबी निवासी धवा व उसके साथी सुरेश कुमार पुत्र श्री भंवरलाल जाति सुथार निवासी पादरड़ी को गिरफ़्तार कर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नम्बरी बैलोनों गाडी को जब्त करने मे पुलिस ने सफलता हासिल की, इस संबंध मे पुलिस थाना रागेश्वरी पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ़्तार मुलजिमानों से बरामदशुदा अवैध अंग्रेजी शराब खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में विस्तृत पुछताछ की जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें