शिकारपुर पुलिस चौकी पर 4वर्षीय भटकता बच्चा पाया गया
1 min readमहराजगंज, भिटौली थाना शिकारपुर चौकी पर एक अज्ञात बच्चा लगभग 1बजे दिन उम्र लगभग 4 वर्ष का भटकता पाया गया।चौकी शिकारपुर स्थित पुलिस अपने कब्जे मे ले कर मोबाईल ग्रुप के माध्यम से अपने क्षेत्रीय सुचना मे जुटी हुई है। यह अज्ञात बच्चा मात्र शंभू का नाम बता रहा है इससे बात सही साबित नहीं हो पा रही है।खबर लिखे जाने तक बच्चे का कोई स्थाई पता नहीं चल पाया।इस अज्ञात बच्चे को पुलिस जी डी पोस्ट करके चाइल्ड लाईन रवि प्रताप सिंह को सुपुर्द किया गया है।
अब रवि प्रताप सिंह माता पिता की खोज करके माता मुन्नी देवी तीन वर्षीय सुंदरम को न्यायालय में बच्चे को माता मुन्नी देवी को सुपुर्द किया गया। जिनका हाल मुकाम शिकारपुर ही पाया गया। बच्चे को पाकर माता को खुशी का ठिकाना ना रहा।
कैलाश सिंह क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS