October 8, 2025 23:40:53

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सुर सरिता संस्था द्वारा स्व डा विष्णु दयाल के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सुर सरिता संस्था द्वारा स्व डा विष्णु दयाल के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

डीडीयू नगर मुगलसराय…..जनपद की सुप्रसिद्ध लोकप्रिय सामाजिक एवं सांस्कृतिक सुर सरीता संस्था के सदस्यों की बैठक गल्ला मंडी स्थित कैम्प कार्यालय में संपन्न हुई।
बैठक में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर गौतम दयाल के पिता नगर के वरिष्ठ चिकित्सक स्वर्गीय डा विष्णु दयाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुवे , श्रद्धांजलि अर्पित करते हुवे , दो मिनट मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिऐ ईश्वर से प्रार्थना की गई। सदस्यो ने स्वर्गीय डॉक्टर विष्णु दयाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी के बीच डा विष्णु दयाल नहीं रहे , लेकिन अपने परिवार में कई लोगों को अपने जैसे डॉक्टर बनाकर चले गए , लेकिन स्वर्गीय डा विष्णु दयाल जी की कमी नगर के लोगो व परिवार के लोगो को हमेशा महसूस होती रहेगी अर्थात उनकी कमी समय समय पर हमेशा याद आती रहेगी।
डा विष्णु दयाल जीते जी जो किए सो किए मृत्यु के बाद अपनी दोनो आंख वाराणसी के आई बैंक सोसाइटी को दान में दे दिया था। वो दोनो आंख ( बिहार सिवान ) की रहने वाली लड़की को लगा भी दिया गया जो बहुत ही खुश है।
शोक सभा में मुख्य रुप से महेश जायसवाल , बाबुल गुप्ता , अंतीश पटेल , नवीन केसरी , गीता मौर्या , चाहत कुशवाहा , पूजा केसरी , निक्की गुप्ता , गोलू वर्मा , सौरभ केसरी , सदानंद तिवारी , मोनू सेठ , अकांछा केसरी , कृष्णा दयाल , बिट्टू गुप्ता , गायक अशोक सिद्धार्थ सुर सरिता संस्था सचिव उपस्थित थे।
राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ( लाट न 1) स्थित आवास पर जाकर परिवार के लोगो से मिलकर सांत्वना दी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें