November 8, 2025 04:22:03

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

महराजगंज, 18 सितंबर जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृहनगर पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय पांडेय का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कड़ी धूप के बीच कार्यकर्ता उन्हें सैकड़ो वाहनों के काफिले के साथ शहर में लाए। पार्टी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2024 के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसमें वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता से काम करें। जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए उन्होंने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया। संचालन महामंत्री बबलू यादव ने किया।इसके पूर्व जनपद की सीमा कतरारी में पूर्व प्रमुख निर्भय सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया ,परतावल में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह अपने सैकड़ो समर्थको के साथ स्वागत किया, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भिटौली में भव्य स्वागत किया। रास्ते भर कार्यकर्ताओ ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।पार्टी कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा अपने छोटे ओर जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का पूरा ध्यान रखती है। संजय पांडेय इसका उदाहरण हैं।सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा किने कहा कि संजय पाण्डेयव सालों से पार्टी से जुड़े थे, विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया था,पार्टी ने उन्हें जिले की कमान दी है वह पार्टी को जिले में नई मजबूती देंगे। पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष बने संजय पांडेय ने एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में पार्टी से शुरूआत की थी और अपनी मेहनत के बूते एक-एक पायदान बढ़कर यहां तक पहुंचे हैं। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता मेहनत पर लगन से पार्टी के लिए काम करें उनकी मेहनत का फल एकदिन जरूर मिलेगा।इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य जनार्दन प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष समीर त्रिपाठी प्रमुख सदर इंजी विवेक गुप्ता, प्रमुख घुघुली ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमुख सिसवा धीरू सिंह, प्रमुख परतावल आनंद शंकर वर्मा, चैयरमैन राकेश जायसवाल, उमेश जायसवाल, पूर्व चैयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल,जिला उपाध्यक्ष संतीश सिंह, रामाज्ञा यादव, मधुर सिंह, अमरनाथ पटेल प्रभाकर द्विवेदी, वरिष्ठ नेता अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, बबलू यादव, सरोज पांडेय, जिला मंत्री आशुतोष शुक्ला, बच्चू लाल चौरसिया, गौतम तिवारी, बैजनाथ पटेल, अशोक तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमित्रा भारती, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश वर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, ने भी नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान नगर अध्यक्ष राघवेंद्र मिश्र, दीपक चौधरी, अशोक पटेल, अरविंद मौर्य, महिला मोर्चा जिला महामंत्री वंदना तिवारी, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमलेश जायसवाल, अमित पांडेय, वीरेंद्र लोहिया, डॉ शांति शरण मिश्र, राम कोमल चौधरी, चतुर्वहुज सिंह, अनिल जोशी, मनोज जायसवाल, राधेश्याम जायसवाल,आशीष मिश्र, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नए जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

क्राइम ब्यूरो महराजगंज AIN भारत NEWS कैलाश सिंह

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें