बिजली का पोल छू जाने से बच्ची की मौत
1 min read
महाराजगंज,थाना भिटौली चौकी शिकारपुर अंतर्गत दिनांक 24/9/2023 को सुबह लगभग 5 बजे शिकारपुर में ही 25 वर्षीय रिंकी पासवान पुत्री राम सावरे पासवान के घर के सामने बिजली के खंभे का स्पर्श हो जाने पर मौत हो गई।
प्राप्त सूचना के अनुसार शिकारपुर में पासवान परिवार में लगभग 25 वर्षीय रिंकी पासवान पुत्री राम सावरे पासवान अपने निजी कार्य हेतु बारिश के मौसम में घर से बाहर आई जहां बगल में एक बिजली का खंभा लगा हुआ है।बिजली के खंभे में विद्युत संचालन के कारण खंभा स्पर्श हो जाने के कारण रिंकी पासवान को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले गए जहां चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिए । शव को चीर घर भेज दिए। अस्पताल की सूचना पर पुलिस अपनी कानूनी प्रक्रिया में जुट गई।
विकास कुमार यादव तहसील प्रभारी महराजगंज AiN भारत NEWS
