September 18, 2025 09:21:09

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

काली मां चौराहे से भारतगंज तक पांच किलोमीटर लम्बी विशाल शोभा यात्रा निकाली

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

लालापुर प्रयागराज मेजा कोरांव- मंडा में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा गृह संपर्क अभियान समिति यमुनापार प्रयागराज के द्वारा मांडा खास काली मां चौराहे से भारतगंज तक पांच किलोमीटर लम्बी विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों लोग सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र टीम का नेतृत्व कर रहे शंकर देव त्रिपाठी एडवोकेट के साथ सैकड़ों लोगों ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। भारतगंज के गेस्ट हाउस में सभी लोगों के जलपान की व्यवस्था की गई थी।शोभा यात्रा का इतना विशाल आयोजन जमुना पार की धरती पर हुआ। यह विशाल शोभा यात्रा श्री राम जन्म भूमि अक्षत वितरण कार्यक्रम समिति के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संघ,भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के जिला संघ चालक सुरेंद्र नारायण पांडेयजी,जिला कार्यवाह महेंद्र जी,जिला प्रचारक आलोक जी,जिला संपर्क प्रमुख मुकेश जी,जिले के शारीरिक प्रमुख अखिलेश जी,जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विनोद प्रजापति,विभवनाथ भारती, विभूति नारायण सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बीना मिश्रा, शंकर देव त्रिपाठी प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद व भगवान दास कुशवाहा आदि हजारों लोग विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित हुए।

AiN भारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें