September 18, 2025 09:12:22

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस-विकसित भारत संकल्प यात्रा : राजेन्द्र मिश्र

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

फोन नं0 0532-2266384
भारत सरकार
सूचना और प्रसारण मंत्रालय
केन्द्रीय संचार ब्यूरो
28ए/1 स्टैनली रोड़ (निकट म्योहाल चौराहा), प्रयागराज-211001 (उ0प्र0)

प्रेस विज्ञप्ति

गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं पर फोकस-विकसित भारत संकल्प यात्रा : राजेन्द्र मिश्र

प्रयागराज महानगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा (द्वितीय चरण) सम्पन्न

द्वितीय चरण में महानगर के 44 स्थानों पर पहुंची मोदी जी की गारंटी वैन : राम मूरतनोडल अधिकारी

प्रयागराज 29 फरवरी। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा आज प्रथम सत्र में अरैल तिरहा नैनी तथा द्वितीय सत्र में स्वराज भवन के पास पहुंची। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सी0बी0सी0 द्वारा नगर निगम के सहयोग से आज आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केवल सरकार की नहीं बल्कि पूरे देश की यात्रा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा गरीबों, महिलाओं, किसानों और युवाओं के सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से बड़ी सख्या में लोगों ने सरकार की योजनाओं को जानकारी ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान आनलाइन क्विज में कई लोगों ने प्रतिभाग किया जिनमें से विजयी अभिषेक सिंह, अमन शर्मा, गणेश वर्मा, मीना राय, आंगन केसरवानी, अरविन्द, अक्षय कुमार, विनय प्रजापति, माधुरी चटर्जी, अंशुला गोस्वामी, अर्चना को संकल्प यात्रा की ओर पुरस्कार स्वरूप टीशर्ट, टोपी व बैज लगाकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजेन्द्र मिश्र, पूर्व मंत्री उ0प्र0 सरकार डा. नरेन्द्र सिंह गौड, पार्षद मीना राय, शशि वार्ष्णेय द्वारा संयुक्त रूप से उपस्थित लोगों को शपथ दिलायी गयी।
नोडल अधिकारी (भारत सरकार) राम मूरत ने बताया कि द्वितीय चरण में 8 फरवरी से 29 फरवरी तक कुल 44 स्थानों पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम आयोजित किये गये। डूडा, आधार, स्वास्थ्य शिविर, आयुष्मान, जिला उद्योग, समाज कल्याण, पिछड़ वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, उज्ज्वला, जिलापूर्ति कार्यालय, बैंक के द्वारा लगाये गये स्टाल के माध्यम से बड़ी संख्या में पात्र व हकदार का पंजीकरण कर योजनाओं के लाभ से जोड़ा गया। कार्यक्रमों के दौरान प्रचुर मात्रा में कलेण्डर, बुकलेट तथा फ्लायर आदि आमजन को उपलब्ध कराये गये।
इस दौरान दिलीप केसरवानी, रामजी शुक्ला, अरूण सिंह, अनिल भट्ट, गवेश वर्मा, लक्ष्मी त्रिपाठी, रतन, पियुष, अखिलेश्वर, बालेन्द्र, याशस्वी शुक्ला, सरोज गुप्ता, संदीप यादव, लोकेश मुखर्जी, कल्पना राजुल शर्मा, सचिन जायसवाल, विकास, अभिषेक, दीपकराज, नीरज, रंजीत, पंकज गुप्ता, स्वारिका भारद्वाज, बालीशंकर त्रिपाठी, शिवेन्द्र मिश्र, शशिकांत श्रीवास्तव, हरीष पासवान, अनिल, अंजनी सिंह, धीरेन्द्र ओझा, नीरज दीक्षित, राजेश आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

(राम मूरत)
नोडल अधिकारी (सूचना मंत्रालय)
विकसित भारत संकल्प यात्रा
मो0 9450578651

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें