September 17, 2025 13:18:51

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अबकी बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 के पार।डॉ संगम मिश्र

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

अबकी बार मोदी सरकार। अबकी बार 400 के पार।डॉ संगम मिश्र

लालापुर प्रयागराज

करछना चक बबुरा महिला कार्यकर्ता संपर्क अभियान व लाभार्थी संपर्क अभियान के अंतर्गत एक सभा का आयोजन भाजपा की वरिष्ठ नेता शर्मिला सिंह के आवासीय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र को पुष्प गुच्छ देकर शर्मिला सिंह ने स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोमेश्वर महादेव मंडल के अध्यक्ष नागेश्वर निषाद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ संगम मिश्र ने कहा महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने नारी वंदन अधिनियम,उज्वला योजना,मुफ्त अन्य योजना,व जन धन योजना, घर-घर नल आदि योजनाओं के माध्यम से सशक्त करने का काम किया है।अब लोकसभा विधानसभा में एक तिहाई सदस्य संख्या महिलाओं के बीच से आया करेंगी ।डॉ संगम मिश्र ने महिलाओं से नारा लगवाया।अबकी बार 400 के पार।अबकी बार मोदी सरकार। वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में यमुना पार की सभी विधानसभाओं से वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता शर्मिला सिंह के नेतृत्व में आई थीं। महिला कार्यकर्ता सम्मेलन एवं लाभार्थी अभियान को संबोधित करते हुए प्रान्त संस्कृत प्रमुख विश्व हिंदू परिषद काशी प्रान्त शंकरदेव त्रिपाठी ने कहा महिलाओं के हित में मोदी सरकार ने कई फैसले किए हैं।इसमें तीन तलाक व नारी वंदन अधिनियम से महिलाओं में आत्मविश्वास काफी बड़ा है।उन्होंने कहा जब तक नारी शक्तिशाली नहीं होगी,देश तेजी से आगे नहीं बढ़ पाएगा।उन्होंने कहा हम सभी कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाएं। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप शुक्ल ने योगी मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा देश प्रगति के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।वरिष्ठ भाजपा महिला नेत्री शर्मिला सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण में कहा ! पिछली बार से हर बूथ पर हम सब 370 मत अधिक प्राप्त करने का प्रयास करें। जिससे भाजपा का लोकसभा में 370 सीट का लक्ष्य पूर्ण हो सके। शर्मिला सिंह ने कहा आज से ही हम सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने बूथ में पूरी सक्रियता व मेहनत से जुट जाएं।मंडल महामंत्री विमलेश कुमार शुक्ल ने लाभार्थी संपर्क अभियान के मंच का कुशलता पूर्वक संचालन किया। बीच-बीच में कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते रहे।डॉ संगम मिश्र इस कार्यक्रम के बाद गोंती गांव में आयोजित भागवत कथा में सम्मिलित होकर आचार्य जी से आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिप्टी मिश्र, अरुण सिंह,दिवाकर सिंह, एस.बी. सिंह,विनोद ओझा, अनिल कुमार तिवारी,अवधेश पांडे, सुषमा देवी,सीमा देवी, साधना,वंदना,गुड़िया, काजल,सरोज देवी,उषा देवी,शीला,फूलमती,फूल कुमारी,राजदुलारी आदि वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र के सामाजिक व्यक्ति उपस्थित रहे।
AiN भारत न्यूज़ संवाददाता सतीश द्विवेदी की ख़ास रिपोर्ट ख़बर भी असर भी लालापुर प्रयागराज 7897326516

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें