November 1, 2025 10:46:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

१४से १८ सितंबर तक चलेगी प्रदेश अस्त रीय प्रशि क्षण

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

१४से १८ सितंबर तक चलेगी प्रदेश अस्त रीय प्रशि क्षण

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आज दिन गुरु वार को मुगल सराय
, विधानसभा कांग्रेस संगठन की समीक्षा व 14 से 18 सितंबर तक चलने वाले प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारी व आवश्यक दिशा निर्देश हेतु कालीमहाल सहजौर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक आहूत की गई।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और आगामी आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के बारे कांग्रेस जनों के बीच चर्चा हुआ। इस दौरान मो इरशाद व हेलन पैट्रिक को शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया।
जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में जिले के सभी न्याय पंचायत, ब्लॉक से कांग्रेस जनों की उपस्थिति अनिवार्य है। कहा कि भाजपा की तानाशाही हुकूमत देश की आवाज को नहीं कुचल सकती। भाजपा के हर देशविरोधी कृत्य के खिलाफ जनता मुखर होकर आवाज उठाएगी। अब देश की जनता भाजपा की नीयत को पहचान चुकी है। देश भाजपा के अहंकार की प्रयोगशाला नहीं है। भाजपा अपने प्रयोग विफल होने पर राष्ट्रवाद की आड़ लेकर जनता को गुमराह करना बंद करे।
शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर संगठन के मजबूती पर काम करना है साथ ही निष्क्रिय लोगो के स्थान पर सक्रिय लोगो को जिम्मेदारी सौपना होगा। देश की तमाम एजेंसियों को एक ही लक्ष्य दिया गया है कि कैसे विपक्ष की आवाज को दबाया जाए। महंगाई, बेरोजगारी, जीएसटी, सेना, सुरक्षा और कृषि जैसे देश के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तमाम एजेंसियों का खुलेआम राजनीतिकरण हो रहा है , केंद्र सरकार पर तानाशाही इतनी हावी है कि अपने विरुद्ध उठने वाली हर आवाज को षड्यंत्र से कुचलना चाहती है।
बैठक में मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी,शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता,मधुराय,आंनद शुक्ल, भवानी शरण सिंह, रामाधार जोशफ, दिनेश चन्द्रा,प्रदीप मिश्रा,गंगाराम, विवेक सिंह,श्रीकांत पाठक,परमानंद पटेल, इन्द्रजीत मिश्रा,बृजेश गुप्ता, नेहाल अख्तर,सतपाल सिंह, दशरथ चौहान,विजय गुप्ता, राकेश सिंह, कमरुल बारी,संगीता सिंह, ट्रिजा एलियट, हम्मीर शाह जायसवाल, तारिक अब्बास, महेश मंडल, राकेश राज, रामसेवक पटेल, मृत्युंजय शर्मा, रमेश पांडेय, हंसराज शर्मा,अनवर सादात,फैयाज अंसारी, मो•नईम,धर्मवीर, राजकुमार गोंड, हिमांशु गुप्ता, इमरान आलम,बाबूलाल, शाबिर राईन, गनेश प्रसाद,नवीन पाण्डेय, मोहन गुप्ता, संजय पांडेय, ऋषि दयाल, मुराहू राम,अजीत गिरी,विनोद कुमार,मो• इरफान,मु•मुकीम,सुनील प्रजापति, भारत सिंह, सुनील कुमार,भगवान दास, नितेश जैश,मो•इरशाद,हेलन पैट्रिक सहित मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण,नियमताबाद, चंदौली ब्लॉक के पदाधिकारीगण, मण्डल,वार्ड, न्याय पंचायत के अध्यक्षगण उपस्थित थे।
हंसराज शर्मा (mgs)
Ain भारत न्यूज़

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें