October 31, 2025 02:56:42

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आज के दौर में राजनीतिक ज्ञान की सख्त आवश्यकता

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

आज के दौर में राजनीतिक ज्ञान की सख्त आवश्यकता।
अमेरिका सिंह यादव

A I N भारत
आबिद शमीम
नंदगंज गाजीपुर।शुक्रवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी सीरगिथा की बैठक मुंडरभा चट्टी पर संपन्न हुई।
इसे सम्बोधित करते हुए पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि आज के दौर में राजनैतिक ज्ञान की सख्त आवश्यकता है।क्योंकि यही हमारे जीवन की दिशा,दशा को निश्चित करती है। शिक्षा,स्वास्थ्, रोजगार,आर्थिक स्थिति, आदि के सम्बन्ध में सरकार की नीति क्या है।उसका प्रभाव हमारे जीवन पर क्या होगा। सत्ता चरित्र वर्गीय होता है। जिस वर्ग की सरकार होगी उसी का लाभ होगा।वर्तमान सरकार अमीरों की है। इसी लिए किसान, मजदूर, मेहनतकश जनता दूरदिन का जीवन जिने को अभिशप्त है।इसके लिए समाज का गुनात्मक क्रांतिकारी परिवर्तन करना होगा।कम्युनिस्ट पार्टी यही चाहती है। इसके लिए जनता को एकजूट करके व्यापक पैमाने पर आंदोलित करना होगा।ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल ने कहा कि संगठन को सैद्धांतिक,वैचारिक रूप से मजबूत करना जरूरी है ताकि संघर्षो को तीखा किया जा सके।बैठक में जनसमस्याओ पर गहन विचार करने पर यह निष्कर्ष निकला कि लोकसेवक अपने करर्तव्यों का निर्वहन करने में विफल है।इसमें रामशुक्ला,मोहन प्रसाद,राजनाथ सिपाही,वीरेंद्र,रामराज बिंद,प्यारेलाल गुप्ता,सुरेश बिंद आदि उपस्थित रहे।अध्यक्षता दुर्जन बिंद ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें