October 31, 2025 11:42:32

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सरकार की नीतियां किसान विरोधी है

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सरकार की नीतियां किसान विरोधी है
राजेंद्र यादव
A l N भारत
आबिद शमीम
नंदगंज (गाजीपुर)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं किसान सभा की सार्वजानिक सभा नंदगंज शादियाबाद मोड़ पर संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नीतियाँ किसान विरोधी है।जिसके चलते उनका जीवन दुष्कर हो गया है।खेती,किसानी,गावं,बर्वादी की ओर बढ़ रहे है।खेती लागत महँगी है।उत्पादन सस्ता है।सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों से किसानो,गावों की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है।काले कृषि कानूनों के चलते दिल्ली बॉर्डर पर किसानो ने 380 दिन लगातार आंदोलन किया।मजबूरन सरकार ने उनको वापस किया और किसानो से एम एस पी कानूनी गारंटी,स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागु करने,आंदोलनकारियों से मुकदमे वापस करने,मृतक किसानो को मुआवाजा देने आदि मुद्दों पर समझौता किया।जिसे आज तक लागू नही किया गया। इसीलिए 26 नवम्बर को राष्ट्रव्यापी आंदोलन जिला मुख्यालयों पर होगा जिसमें भारी संख्या में किसानो से भाग लेने की अपील है।सभा में भा क पा राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि यह सरकार अलोकतान्त्रिक है।आंदोलनकारियों की जायज मांगो को भी नहींं मानती है।नंदगंज चीनी मिल को आज तक नही खोला गया। बढ़ौरा सूती मिल भी नही चालू हुई। गाजीपुर जनपद को उद्योगो से अच्छादित करने की आवश्यकता है।यदि ऐसा नही होता है तो संघर्ष जोरदार होगा।सभा में पार्टी जिला सचिव जनार्दन राम ने कहा कि संगठन को मजबूत करके सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ व्यापक आंदोलन छेड़ना होगा। इसे पार्टी सह सचिव ईश्वरलाल गुप्ता,समाजवादी पार्टी के नेता सूरज राम बागी, रामराज बिंद,लौटूबिंद,मोहन प्रसाद,आदि लोगो ने विचार प्रगट किया।अध्यक्षता चंद्रशेखर वर्मा एवं संचालन ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें