September 11, 2025 01:43:48

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त दुरस्त:-रामाशीष

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सरकार में कानून व्यवस्था चुस्त दुरस्त:-रामाशीष

 

रालोद की बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा

 

सपा छोड़कर 20 लोगों ने ली रालोद की सदस्यता

 

(चंदौली)पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में आज राष्ट्रीय लोकदल की बैठक मंगलवार को नगर ​स्थित कैंप कार्यालय में हुई। जिसमें पार्टी की ओर से सदस्यता अ​भियान की गति व पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। मुख्यअति​थि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व एमएलसी रामाशीष राय ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का पुराना जनाधार राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जोड़ने की दशा में प्रयत्नशील है। प्रदेश में संगठन की सक्रियता तथा नए सिरे से संगठन बूथ लेवल तक खड़ा किए जाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने उपचुनाव में एनडीए की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री जयंती चौधरी के प्रति विश्वास की पु​ष्टि करता है। कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के उत्पादन का एमएसपी बढ़ाकर किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उप्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरस्त किया है। सरकारी नौकरियों में रिक्त पदों को भरा जा रहा है। विकास को गति देने के लिए हाईवे और स्टेट हाईवे तेजी से निर्मित हो रहे हैं। वि​शिष्ट अति​थि क्षेत्रीय अध्यक्ष एड.समरनाथ सिंह यादव ने कहा कि एनडीए सरकार में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रमुख मंत्रालय कौशल विकास एवं उद्यम​शीलता की जिम्मेदारी मिली। इससे युवाओं को प्र​शि​क्षित कर तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर रोजगार के अवसर पैदा करने का एक जरिया है। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बखूबी निभा रहे हैं, यही भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का सपना था। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा छोड़कर आए 20 लोगों को रालोद की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कैप्टन रमेशचंद्र, इकबाल अहमद, राहीन, गणेश, शंकर चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह यादव, विमला देवी, रिंकी दुबे, सतपाल यादव, शिव कुमार पटेल,शतीस प्रसाद यादव,ताज मोहम्मद्,नंद लाल यादव,याडवेंद्र यादव,श्याम नारायण आदि मौजूद रहे। संचालन भागवत नारायण चौरसिया ने किया।

 

Ain भारत न्यूज़

हंसराज शर्मा

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें