November 4, 2025 20:01:01

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

तीस वर्षीय विवाहिता का मिला पंखे से दुपट्टे से लटकता मिला शव।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

तीस वर्षीय विवाहिता का मिला पंखे से दुपट्टे से लटकता मिला शव।

 

 

चन्दौली। जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में शुक्रवार की रात्रि में 30 वर्षीया विवाहिता की ओढ़नी के सहारे छत के पंखे से लटकता हुआ शव मिला। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई ,बता दें कि बबुरी थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा की पत्नी सोनी विश्वकर्मा की घर में छत से लगे पंखे में ओढ़नी से लटकता हुआ शव मिलने से परिजन परेशान हो गए। जितेंद्र विश्वकर्मा की दूसरी शादी अलीनगर थाना क्षेत्र के बगही गांव की सोनी विश्वकर्मा से हुई थी। जितेंद्र विश्वकर्मा बढ़ई का कार्य करता है। काम के सिलसिले में बीते एक सप्ताह से वह वाराणसी में था। शुक्रवार को सोनी विश्वकर्मा अपने कमरे में अपनी ओढ़नी के सहारे पंखे से झूल गई। इसकी जानकारी मृतका की सास लीलावती देवी को तब हुई जब वह बाजार से सब्जी खरीद कर घर वापस पहुंची। कई बार उसने बहू को आवाज़ लगाई, लेकिन कोई आवाज न आने पर उसने कमरे का दरवाजा खोलकर जब देखा, तो सोनी कमरे में सीलिंग फैन के सहारे फांसी लगाई थी। उसे देखते ही लीलावती देवी अवाक रह गई। वह दहाड़े मार कर रोने लगी। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी मृतका के पति जितेंद्र को दी गई। साथ ही इसकी सूचना बबुरी पुलिस को भी परिजनों ने दी।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें