March 2, 2026 22:59:06

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बैठक हुई संपन्न  केसरवानी वैश्य समाज जिला चंदौली की बैठक सैयदराजा में संपन्न हुई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

… बैठक हुई संपन्न

केसरवानी वैश्य समाज जिला चंदौली की बैठक सैयदराजा में संपन्न हुई …..

डीडीयू नगर ( चंदौली ) ….. केसरवानी वैश्य समाज जिला चंदौली की कार्यकारणी की बैठक सैयदराजा स्थित जय प्रकाश केशरी के आवास पर शनिवार की रात्रि में सम्पन्न हुई। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अशोक केसरवानी के निर्देश पर सुप्रसिद्ध देवी पचरा गीत भजन गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी जिलाध्यक्ष चंदौली ने केसरवानी वैश्य युवा समाज का जिलाध्यक्ष मोहित केशरी को मनोनीत किया एवं सैयदराजा नगर का अध्यक्ष हेमंत केशरी को कार्यकारणी के सदस्यों द्वारा सर्व सम्मत से चुना गया। गायक अशोक सिद्धार्थ केसरवानी जिलाध्यक्ष ने दोनों अध्यक्ष को माला पहनाकर मुंह मीठा करा कर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया वही उपस्थित सभी लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर हर हर महादेव का उदघोष करते हुवे नवोदित अध्यक्ष का स्वागत कर खुशी जाहिर किया। जिलाध्यक्ष ने जल्द से जल्द दोनों लोगों को अपना अपना पूर्ण रूप से कमेटी गठित करने का निर्देश भी दिया।

बैठक में मुख्य रूप से गोकुल केशरी, जय प्रकाश केशरी, आनंद केशरी, आदर्श केशरी, किशन केशरी, उमेश केशरी, अंकित केशरी, विक्की केशरी, विकास केशरी, सुजीत केशरी , गोविंद केसरी , कृष्ण कन्हैया केसरी, नवीन केसरी , डॉ हनुमान केसरी, रामनिवास केसरी सहित काफी संख्या में समाज के भाई बंधु उपस्थित होकर अपना-अपना विचार व्यक्त करते हुए संगठन की और मजबूती पर बल दिये।

Ain भारत न्यूज़

हंसराज शर्मा mgs

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें