October 16, 2026 13:05:29

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर निशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर निशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर

पड़ाव/चंदौली……..पड़ाव स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल गंगातट के पुनीत प्रांगण में संचालित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र पर रविवार, एक निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आस-पास के कुल 185 मरीजों को परीक्षणोपरांत निःशुल्क दवा प्रदान की गई।

शिविर का उद्घाटन श्री सर्वेश्वरी समूह के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी ने परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र पर माल्यार्पण पूजन के साथ किया। पूज्य बाबा जी ने चिकित्सकों को कलम प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारम्भ कराया। शिविर में डॉ० अनिल कुमार सिंह, डॉ० आशीष जी, डॉ० विजय प्रताप जी डॉ० एस०पी० पटेल, डॉ० आशुतोष विश्वकर्मा जी ने अपनी बहुमूल्य सेवा प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम जी की गरिमामयी उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर-कमलों से किया गया था। तब से लेकर अब तक इस चिकित्सा अनुसंधान केंद्र से हजारों लोग स्वस्थ्य लाभ ले चुके हैं।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें