October 3, 2025 01:43:45

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सत्य की विजय होना सौ फीसदी तय है चाहे सतयुग हो या कलयुग जिला मंत्री राजेश तिवारी

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सत्य की विजय होना सौ फीसदी तय है चाहे सतयुग हो या कलयुग जिला मंत्री राजेश तिवारी

 

।। असत्य लाख चाह ले पर सत्य पर कभी विजय पा नही सकता।सतयुग हो या कलयुग असत्य कभी भी सत्य को हरा नही सकता।।

 

 

AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज

 

 

कोरांव प्रयागराज।सत्य की विजय होना सौ फीसदी तय है चाहे सतयुग हो या कलयुग यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने वरिष्ठ समाजसेवी पं० लालजी दुबे से उनके निज निवास भंजनपुर माण्डा मेजा प्रयागराज में कही।गौरतलब हो जिला मंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी पं०दुबे के बीच बहुत ही घनिष्ठतम पारिवारिक सम्बन्ध हैं।यहाँ तक कि जिला मंत्री जब भी भारतगंज माण्डा कि ओर जाते हैं तो वरिष्ठ समाजसेवी पं०दुबे से बिना मिले आगे नही बढ़ते।ठीक उसी प्रकार वरिष्ठ समाजसेवी पं०दुबे भी जब भी मेजा कि ओर आते हैं तो बिना जिला मंत्री से मिले आगे नही बढ़ते।आपसी सौहार्दपूर्ण परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य की विजय होना सौ फीसदी तय है चाहे सतयुग हो या कलयुग क्योंकि सत्य ही ईश्वर है और भला इस संसार में कौन इतना समर्थवान जो ईश्वर पर विजय प्राप्त कर सकता है।इससे साफ स्पष्ट है कि विजय हमेशा ही सत्य की ही होगी चाहे कोई भी युग हो।जिला मंत्री ने आगे कहा कि मनुष्य इतना नादान है कि वह अपने छल कपट एवं अन्यायी शक्तियों के बल पर किसी को दबाकर उसकी सम्पत्ति हड़प लेता है और किसी गरीब असहाय व्यक्ति को परेशान करता रहता है परन्तु ईश्वर उस दुष्ट प्राणी के कृत्य को देखता रहता है और जब उस दुष्ट प्राणी के पाप का घड़ा भर जाता है तब ईश्वर उस दुष्ट व्यक्ति के अंहकार को नाश करते हुए उसे दरिद्रता कि ओर जाते हैं यदि उस दुष्ट व्यक्ति का पाप सीमा के बाहर हो जाता है तो ईश्वर उसे मृत्यु के आगोश में सुला देते हैं।यह इतिहास के पन्नों में भलीभांति सुस्पष्ट अक्षरों में लिखा है कि ना जाने कितने राजा रंक हो गए और ना जाने कितने रंक राजा हो गए और सीमा के बाहर पाप करने वाले दुष्ट प्राणी मृत्यु के आगोश में चले गए।दूसरे शब्दों में यह भी कहा गया है कि कर भला तो हो भला।जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि असत्य लाख चाह ले पर सत्य पर कभी विजय पा नही सकता,सतयुग हो या कलयुग असत्य कभी भी सत्य को हरा नही सकता।इस अवसर पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता अनिल तिवारी ने कहा कि जिला मंत्री ने मानव जीवन में सत्य एवं असत्य की विवेचना ऐतिहासिक स्तर पर एकदम सार्वभौमिक सत्यता का वर्णन किया है।वास्तव में असत्य रुपी मनुष्य चाहे जितना भी माया फैला ले परन्तु उसका सर्वनाश तय है और विजय हमेशा ही सत्यरुपी व्यक्ति की ही होगी।इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री के साथ वरिष्ठ समाजसेवी पं० लालजी दुबे,सामाजिक कार्यकर्ता अनिल तिवारी,राजू दुबे,शिवदत्त द्विवेदी एवं सुशील द्विवेदी सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें