September 29, 2025 23:26:14

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पनियरा के ग्राम पंचायत उसका में बने मनरेगा पार्क का केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन,पनियरा विधायक और ब्लॉक प्रमुख रहे मौजूद-

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पनियरा के ग्राम पंचायत उसका में बने मनरेगा पार्क का केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन,पनियरा विधायक और ब्लॉक प्रमुख रहे मौजूद-

ब्यूरो रिपोर्ट पनियरा महराजगंज

महराजगंज- पनियरा विधान सभा क्षेत्र के उसका ग्राम सभा में मनरेगा पार्क का उद्घाटन भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने किया। केंद्रीय मंत्री के साथ विधायक एवं ब्लॉक प्रमुख ने पार्क के समीप अमृत सरोवर के किनारे पौधा भी लगाया। केंद्रिय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद सिंह व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने ब्लॉक परिसर में पौधा रोपण किया। कल विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व संध्या को ही ब्लॉक परिसर में पौधा रोपण कर जनता को जागरुक किया।

उसका में मनरेगा पार्क का उद्घाटन करने के पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है। इसलिए भाजपा सरकार का मुख्य उद्देश्य गांव को साधन सम्पन्न बनाकर समग्र विकास करना है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आठ वर्षों का कार्यकाल देश का कायाकल्प करने वाला रहा है। इन 8 वर्षों में प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों का जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो पारदर्शिता के साथ सुशासन के नए मानदंड गढ़े। भ्रष्टाचार और आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है।ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार है।

उन्होंने लोगों का जीवन बदला, राजनीति की संस्कृति बदली और देश का मान बढ़ाया है।उन्होंने कहाकी हमारी सरकार बिना धर्म जाति देखे सभी योजनाओ से समान रूप से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो प्रधानमंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने गावों को भी शहरो जैसी सुविधा देने का कार्य किया है।आज गावों में बेहतर सड़को का निर्माण हो रहा है, 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है। गरीब परिवार जिसके सर पर छत नहीं उन्हें आवास, स्वच्छता अभियान के तहत सभी को शौचालय , भविष्य में पानी के संकट को देखते हुए अमृत सरोवर के तहत पोखरों का सुंदरीकरण , गावों में ही पेंशन, तथा अन्य कार्य जिसके लिए मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था पंचायत भवन को कंप्यूटर , वाई फाई की सुविधा से लैस किया गया। ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला ने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर मोदी जी की छवि एक सर्वमान्य नेता की है।

दुनिया में देश का मान बढ़ा है। हमने दुनिया को वैक्सीन और दवाओं के अलावा अनाज तक दिया है। भारत अब वो देश नहीं है, जिसके भ्रष्टाचार की चर्चा दुनिया में होती थी, बल्कि अब भारत को एक सक्षम और स्वाभिमानी देश के रूप में देखा जाता है। यह दुनिया में भारत के बढ़ते महत्व की ही निशानी है कि एक तरफ जहां रूस हमें रूबल में तेल देने को तैयार है, तो अमेरिका भारत की दोस्ती की दुहाई दे रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र चौहान, नदीम , जिला महामंत्री बबलू यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष अंगद गुप्ता, पनियरा मंडल अध्यक्ष रूपेश शर्मा, मुजुरी मंडल अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, श्रवण पटेल, पूर्व प्रधान अजय पटेल ,मोहन पासवान, राम मिलन चौहान,प्रधान संतोष गुप्ता,नरेंद्र पटेल के अलावा तमाम ग्राम वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें