सत्य एवं न्याय ही मनुष्य के आत्मिक आभूषण हैं जिला मंत्री राजेश तिवारी
1 min read
सत्य एवं न्याय ही मनुष्य के आत्मिक आभूषण हैं जिला मंत्री राजेश तिवारी
AiN भारत न्यूज़ क्राइम रिपोर्ट विद्यासागर प्रयागराज
।। सत्य बोलना ही मानव का मूल कर्तव्य है।झूठ बोलना पाप है यही गीता का व्यक्तव्य है।
प्रयागराज।सत्य एवं न्याय ही मनुष्य के आत्मिक आभूषण हैं यह अभिव्यक्ति एशोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन प्रयागराज के जिला मंत्री राजेश तिवारी ने समाजसेवी रविन्द्र कुमार पटेल से उनके निज निवास बरहा कलां मेजा प्रयागराज में कही।स्पष्ट कराते चले कि जिला मंत्री एवं समाजसेवी श्री पटेल के बीच बहुत ही पुराने घनिष्ठतम मैत्रिक एवं पारिवारिक सम्बन्ध हैं।दोनों ही सम्भ्रान्त जन एक दूसरे के साथ सदैव कदम से कदम मिलाकर चलते हैं और एक दूसरे के सुख-दुःख में अवश्य सहभागिता करते रहते हैं।जिला मंत्री ने अवगत कराया कि समाजसेवी श्री पटेल सत्य एवं न्याय पथिक हैं और इतने प्रेमी स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी हैं कि जो एकबार इनसे मिल ले।वह इन्हें कभी नही भूल सकता। ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा इनमें कूट-कूट कर भरी है।दया,प्रेम,परोपकार एवं सहानुभूति समाजसेवी श्री पटेल के आत्मिक गहनें हैं।आपसी सौहार्दपूर्ण परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्य एवं न्याय ही मनुष्य के आत्मिक आभूषण हैं क्योंकि मनुष्य के अतिरिक्त इस संसार के अन्य प्राणियों में सत्य एवं न्याय के बारे में जानने हेतु तनिक भी ज्ञान नही है।इससे साफ स्पष्ट है कि सत्य एवं न्याय रुपी अमृत गुण केवल मानव के लिए धारण हेतु बने हैं।जो मानव तन पाकर भी इन अनमोल रत्नों को अपने आत्मा में अभिसिंचित नही कर पाता उसका मानव जीवन ही व्यर्थ है क्योंकि मनुष्य को यह मानव तन बार-बार नही मिलता।जिला मंत्री ने आगे कहा कि मनुष्य को यह मानव तन ईश्वर ने इसलिए प्रदान किया है कि वह सत्य एवं न्याय को अपने आत्मा में धारण कर दया,प्रेम,परोपकार एवं सहानुभूति को अपने हृदय में अभिसिंचित करके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करें जिससे उसका मानव जन्म सफल हो सके।जिला मंत्री ने यह भी कहा कि मनुष्य को सदा सत्य बोलना चाहिए और झूठ कभी नहीं बोलना चाहिए। यही मनुष्यता का मूलभूत धर्म है।जिला मंत्री ने आगे अपने व्यक्तव्य में यह भी कहा कि सत्य बोलना ही मानव का मूल कर्तव्य है,झूठ बोलना पाप है यही गीता का व्यक्तव्य है।इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवी कृष्ण मुरारी यादव ने कहा कि जिला मंत्री द्वारा मानव जीवन को सफल बनाने हेतु बहुत ही सुन्दर एवं अद्वितीय सत्यता वाणी में तथ्यों का वर्णन किया है।वास्तव में जिला मंत्री द्वारा उपदेशित वचनों का परिपालन करना ही मनुष्य का वास्तविक जीवन है। इस साहित्यिक एवं आध्यात्मिक परिचर्चा के दौरान जिला मंत्री के साथ समाजसेवी कृष्ण मुरारी यादव,समाजसेवी रविन्द्र कुमार पटेल एवं सामाजिक कार्यकर्ता अनिल तिवारी सहित आस पास बहुत से लोग मौजूद रहे।