नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी 7 दिन बाद गिरफ्तार: प्रयागराज में 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला, खूंझी मोड़ से पकड़ा गया
1 min read
नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी 7 दिन बाद गिरफ्तार: प्रयागराज में 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला, खूंझी मोड़ से पकड़ा गया
AiN भारत न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट प्रयागराज
प्रयागराज। के थाना कौंधियारा पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अतुल, जो रैपुरा गांव का रहने वाला है, को खूंझी मोड़ करछना रोड से पकड़ा गया।घटना 18 फरवरी की है, जब आरोपी ने 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी की थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस पिछले सात दिनों से आरोपी की तलाश कर रही थी। 26 फरवरी को सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को तुरंत न्यायालय में पेश किया गया है।