September 17, 2025 09:54:55

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रामलला के दर्शन-आरती का समय बदला,आज से सुबह 6.30 बजे से रात 9.45 बजे तक होंगे दर्शन

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रामलला के दर्शन-आरती का समय बदला,आज से सुबह 6.30 बजे से रात 9.45 बजे तक होंगे दर्शन

रामलला के दर्शन की अवधि में तीन मार्च यानी आज से कुंभमेला से पूर्व की स्थिति बहाल कर दी गई है। आज सुबह से हुए बदलाव में प्रात: काल 4 बजे रामलला की मंगला आरती हुई।
जिसके बाद सुबह 4.15 बजे से सुबह छह बजे तक पट बंद रखे गए। इसके बाद सुबह 6 बजे श्रृंगार आरती हुई। फिर साढ़े छह से 11.50 बजे तक दर्शन का क्रम चलेगा।
दोपहर 12 बजे बजे भोग आरती होगी। दोपहर 12 से अगले 30 मिनट तक तक दर्शन होंगे। इसके बाद फिर एक बजे तक पट बंद रहेगा।
दोपहर 1 बजे से सायंकाल 6 बजकर 50 मिनट तक रामलला के दर्शन होंगे। इसके बाद शाम 7 बजे तक पट बंदकर भोग लगाया जाएगा।
शाम 7 बजे संध्या आरती के बाद 9.45 तक दर्शन होगा। रात 9 बजकर 30 मिनट से डी-1 गेट से प्रवेश बंद हो जाएगा। 9.45 से रात 10 बजे तक पट बंदकर भोग लगेगा।
बताया गया कि रात 10 बजे शयन आरती का समय नियत किया गया है और रात 10 बजकर 15 बजे से शेष रात्रि के लिए रामलला का पट बंद हो जाएंगा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें