September 16, 2025 18:14:00

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

शामली में सात और जौनपुर में 10 मार्च से शुरू होगा महोत्सव महोत्सव में कला-संस्कृति के साथ पर्यटकों के लिए होंगे कई आकर्षण-जयवीर सिंह

1 min read

Oplus_131072

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पत्र सूचना शाखा
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश

शामली में सात और जौनपुर में 10 मार्च से शुरू होगा महोत्सव

महोत्सव में कला-संस्कृति के साथ पर्यटकों के लिए होंगे कई आकर्षण-जयवीर सिंह

लखनऊ: 03 मार्च, 2025

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से शामली और जौनपुर में भव्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। शामली महोत्सव का आगाज 07 मार्च को होगा, जो 10 मार्च तक चलेगा। इसी तरह जौनपुर महोत्सव का भव्य आयोजन 10 से 12 मार्च तक होगा। इन महोत्सवों में कला-संस्कृति के साथ-साथ पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण होंगे। यह जानकारी उप्र. के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।
श्री जयवीर सिंह ने बताया कि शामली जिले में 07 से 10 मार्च तक वी.वी. पीजी कॉलेज के प्रांगण में भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगंतुक स्वादिष्ट व्यंजन, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों आदि का आनंद ले सकेंगे। हस्तशिल्प उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी। शामली महोत्सव में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, लेजर शो, कवि सम्मेलन आदि विशेष आकर्षण होंगे।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि जौनपुर के शाही किले में जौनपुर महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, सामूहिक विवाह तथा पर्यटकों के लिए विशेष आयोजन होंगे। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाला राज्य है। धार्मिक-आध्यात्मिक और प्राकृतिक पर्यटन के साथ यहां की संस्कृति, हस्तशिल्प कला, व्यंजन आदि खूब लुभाते हैं। हमारा प्रयास है कि राज्य की इन विरासतों को बढ़ावा मिले और देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को इसका लाभ मिले।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें