October 16, 2026 15:30:33

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

दुर्गावती राधेश्याम बालिका पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

दुर्गावती राधेश्याम बालिका पीजी कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूम धाम से मनाया गया

A i N भारत

आबिद शमीम

नंदगंज(ग़ाज़ीपुर)।दुर्गावती राधेश्याम बालिका पीजी कॉलेज रुद्र नगर बेलासी का वर्षिकोत्स समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया गया । इस शुभ अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया, कार्यक्रम में दहेज प्रथा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ यातायात, दहेज मुक्त शादी, राजा हरिश्चंद्र नाटक, कन्या भ्रूण हत्या आदि विषयों पर नाटक ,गीत प्रस्तुत किया ,, इस दौरान महाविद्यालय प्रांगण में शाम शाम तक बच्चे और लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्रजीत सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि डॉ मनोज कुमार सिंह चेयरमैन ओम जी ग्रुप ऑफ एजुकेशन जखनिया, श्री उमेश कुमार यादव प्रबंधक श्री रघुनंदन किशुनदेव पीजी कॉलेज देवचंदपुर गाज़ीपुर, मुख्य वक्ता प्रोफेसर डॉ .शैलेंद्र कुमार यादव, प्रोफेसर डॉ अखिलेश चंद्र यादव , एवं श्री सूबेदार सिंह यादव आदि लोग उपस्थित रहेI

संचालन कर रही प्रोफेसर ज्ञानवती सिंह यादव के दिशा निर्देश में बच्चियों द्वारा कार्यक्रम पेश किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिवार को तथा बच्चों को शुभकामनाएं दिए। आए हुए अतिथियों का प्रबंधक रमेश चन्द्र यादव के द्वारा स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्रम देकर सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम कर रही बच्चियों को भी शील्ड व मेडल देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया ।

अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री रमेश चन्द्र यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

कार्यक्रम में राधेश्याम यादव धर्मराज सिंह यादव ,डॉक्टर बंगाली सिंह यादव, विंध्याचल यादव ,विपिन ,पूजा ,अनुराधा, सुजाता यादव, एवं अजय यादव पूर्व प्रधान बडिहारी ,दुर्गेश यादव आदि कॉलेज के स्टाफ के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा ।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें