October 16, 2026 08:26:24

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

15 दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

15 दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र

राजकीय बालिका गृह, खुल्दाबाद में बुधवार को माननीय किशोर न्याय समिति उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री दिनेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में 15 दिवसीय बागवानी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बलराम महाविद्यालय के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर शाह आलम व उनके सहयोगियों द्वारा नारी निकेतन व बालिका गृह की बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें बागवानी के बारे में बताया गया। श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा समस्त बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीक्षिका नीतू सिंह , रूबी मेराज आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दिनेश कुमार गौतम द्वारा प्रदान की गई।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें