September 17, 2025 03:38:46

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सरकार का ध्यान महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, स्वास्थ्य,शिक्षा की समस्या के समाधान करने के तरफ नहीं हैं —बच्चेलाल 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सरकार का ध्यान महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, स्वास्थ्य,शिक्षा की समस्या के समाधान करने के तरफ नहीं हैं —बच्चेलाल

 

रिपोर्टर Ain एम.खालिद

 

गाज़ीपुर। शुक्रवार कोभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ब्रांच कमेटी सिरगीठा का सम्मेलन सम्पन्न हुआ।इसे सम्बोधित करते हुए देवकली ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल ने कहा कि सरकार का ध्यान महंगाई,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी, स्वास्थ्य , शिक्षा की समस्या का समाधान करने पर नही है।नोटबंदी,धारा 370 ख़त्म करते हुए सरकार ने दावा किया था कि इससे आतंकवादी गतिविधियां रुक जाएगी।आतंकवादी समाप्त होगे परन्तु उल्टा हुआ।हाल की पहलगावं की घटना ने देशवासियों को हिला के रख दिया है।देश विरोधी ताकते चुनौती देने में सफल हो जा रही है।सरकार कुछ नही कर पा रही है। इससे स्पष्ट होता है कि सत्ता पक्ष घरेलू, विदेशी सवालों को हल करने में विफल है।इस झंझावत में जनसवालों को नजर अंदाज किया जा रहा है। राजनीति का विषय देश की समस्याओं का बेहतर समाधान करना और न्यायपरक स्वस्थ्य समाज का निर्माण करना है।इसके लिए पार्टी को मजबूत करना होगा। ब्राँच मंत्री मोहन प्रसाद द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत हुई।जिस पर रामशुक्ला,सुरेश बिंद,शौकत अंसारी,रामप्यारे गुप्ता ,हरी राम ने विचार व्यक्त किया।बाद में ब्रांच के संचालन के लिए दुर्जन विन्द मंत्री,रामधार चौहान सह मंत्री,मोहन प्रसाद कोषाध्यक्ष सर्वसम्मत चुने गये।अध्यक्षता रामबचन चौहान,एवं संचालन हरी ने किया।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें