October 16, 2026 07:00:54

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

बाजार आई महिला के बैग से महिला ने उड़ाया मंगलसूत्र,पुलिस छानबीन में जुटी 

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

बाजार आई महिला के बैग से महिला ने उड़ाया मंगलसूत्र,पुलिस छानबीन में जुटी

 

रिपोर्टर Ain एम.खालिद

 

 

गाजीपुर। बीते शाम को नंदगंज बाजार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने स्थित एक आभूषण की दुकान पर आभूषण खरीदने के उद्देश्य से आई सबुआ गांव की एक महिला के बैग से मंगल सूत्र उड़ा दिये जाने का समाचार मिला है।जिसकी कीमत करीब दो लाख रूपया बतायी जाती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सबुआ गांव की महिला बाजार में आभूषण खरीदने आयी थी जो पीएचसी के सामने स्थित एक सर्राफा की दुकान से आभूषण खरीद रही थी तभी तीन महिलायें दुकान में पहुंची और दुकान पर भीड़ का फायदा उठाते हुए महिला के बैग में रखा सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गयी। इसकी जानकारी पीड़िता को तब हुई जब वह पैसा निकालने के लिए बैग का चेन खुला हुआ था फिर उसमें देखा तो रक्खा मंगलसूत्र गायब है ।वह रोने लगी फिर इसकी सूचना पीड़िता ने थाना को दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सीसी टीबी फुटेज में एक महिला बैग से मंगलसूत्र निकालते दिख रही है जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें