प्रयागराज सहित हिंदू जनजागृति समिति की ओर से में देशभर में 45 स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश में 6 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन !
1 min read
प्रयागराज सहित हिंदू जनजागृति समिति की ओर से में देशभर में 45 स्थानों पर तथा उत्तर प्रदेश में 6 स्थानों पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन !
राष्ट्र-धर्मरक्षा के कार्य में सक्रिय होने के लिए महोत्सव में सहभागी हो ! – हिंदू जनजागृति समिति का आवाहन
प्रयागराज – संपूर्ण विश्व युद्ध की दिशा में बढ रहा है। भारत में भी जिहादी आतंकवादी हिन्दुओं की हत्या कर भारत को युद्ध हेतु उद्युक्त कर रहे हैं। श्रीराम, श्रीकृष्ण जैसे अवतारों से लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप को भी जनता पर हो रहे अन्याय नष्ट करने के लिए युद्ध करना पड़ा। उस कार्य में उन्हें गुरुपरंपरा का भी मार्गदर्शन मिला। इससे स्पष्ट होता है कि राष्ट्र की रक्षा के लिए भी गुरु-शिष्य परंपरा आवश्यक है। इसलिए राष्ट्रप्रेम बढानेवाली गुरुपूर्णिमा मनाने के उद्देश्य से गुरुवार, 10 जुलाई 2025 को हिंदू जनजागृति समिति की ओर से गुरुपूर्णिमा महोत्सवों का आयोजन किया गया है । इस वर्ष यह महोत्सव देशभर के 45 स्थानों पर और प्रयागराज जिले में बी.बी.एस. इंटर कॉलेज शिवकुटी में गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है |
निम्नलिखित स्थानों पर महोत्सव संपन्न होंगे :
लखनऊ आनंदा रिजॉर्ट्स, लुलु मॉल के पीछे, गोल्फ सिटी, लखनऊ,
समय – सायं 5:30 से 7:30
—————————————————————–
वाराणसी – होटल सुरभि इंटरनेशनल, पेट्रोल पंप के पास, पहाड़िया, वाराणसी
समय – शाम 5:30 से 7:30 तक
—————————————————————–
वाराणसी (नटवा) – शिवपुरी वाटिका, गांगकलां, भट्ठा, बड़ागांव, वाराणसी
समय – सायं 5 से 7:00 तक
—————————————————————–
सैदपुर – कौशिक उपवन मैरेज हॉल सैदपुर , गाजीपुर
समय – सायं 5:30 से 7:30 तक
—————————————————————–
प्रयागराज – बी. बी. एस. स्कूल एंड इंटर कॉलेज, 13, शिवकुटी रोड , शिवकुटी, प्रयागराज
समय – सायं 5:30 से 7:30 तक
—————————————————————–
भदोही – सेलिब्रेशन पैलेस राजपुरा , औराई रोड, भदोही , उत्तर प्रदेश
समय – सायं 5.30 से 7.30
इस महोत्सव में श्री व्यासपूजन एवं प.पू. भक्तराज महाराजजी की प्रतिमा का पूजन, संतसंदेश, लघुपट, स्वरक्षा के प्रात्यक्षिक और सामूहिक रामनाम जप होगा | विविध मान्यवरों के विचार तथा ‘राष्ट्र और धर्मरक्षा हेतु साधना एवं युद्धकालीन कर्तव्य’ इस विषय पर विशेष मार्गदर्शन भी होगा | यहां पर आध्यात्मिक, राष्ट्र व धर्मविषयक ग्रंथों की प्रदर्शनी और फ्लेक्स फलक प्रदर्शन भी लगाए जाएंगे | अतः सभी राष्ट्र एवं धर्मप्रेमी इस अमूल्य अवसर का सहपरिवार इस महोत्सव का लाभ ले, ऐसा आवाहन हिंदू जनजागृति समिति की ओर से किया है ।
‘ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव’ : देश-विदेश के श्रद्धालुओं को भी गुरुपूर्णिमा का लाभ मिल सके, इसलिए हिंदू जनजागृति समिति की ओर से अंग्रेज़ी, कन्नड़, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में ऑनलाइन गुरुपूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया गया है । अंग्रेज़ी भाषा में महोत्सव 10 जुलाई को रात 8.00 बजे youtube.com/@hindujagruti इस यूट्यूब लिंक पर लाइव प्रसारण किया जाएगा |
आपका नम्र,
विश्वनाथ कुलकर्णी,
उत्तरप्रदेश एवं बिहार राज्य समन्वयक,
हिन्दू जनजागृति समिति
(संपर्क सूत्र : 9324868906)