October 16, 2026 12:41:15

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

सरसेंडी में नवागंतुक शिक्षकों का हुआ जोरदार स्वागत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

सरसेंडी में नवागंतुक शिक्षकों का हुआ जोरदार स्वागत

AiN भारत न्यूज़ संवाददाता विनीत द्विवेदी शंकरगढ़ प्रयागराज

यमुनानगर (बारा)
प्रयागराज बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश के क्रम में विकास खंड जसरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय सरसेंडी में स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय रामनगर से आए सरोज सिंह यादव एवं जगतधारी का डेरा विद्यालय से आईं कविता शुक्ला का शिक्षकों ने माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराया। सरोज सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं विद्यालय परिवेश सुसज्जित रखना प्रथम उद्देश्य रहेगा। कविता जी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप छात्रों का सर्वांगीण विकास करना ही प्रमुख लक्ष्य रहेगा। मौके पर उपस्थित शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर प्र .अ. संतोष कुमारी, कंचन सिंह, प्रीति श्रीवास्तव, रेखा रानी, कमलेश यादव, आशीष कुमार, सुजीत कुमार, विजय प्रकाश आदि रहे। संचालन कर्ता सुमन्त भार्गव ने सभी का आभार प्रकट किया।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें