विधायक रत्नाकर मिश्रा पर साजिश नाकाम, गायत्री उपासक की छवि और मजबूत।
1 min read
विधायक रत्नाकर मिश्रा पर साजिश नाकाम, गायत्री उपासक की छवि और मजबूत।
AiN भारत न्यूज ब्यूरो हरिशचन्द्र
विन्ध्याचल: क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र, जो माँ गायत्री के परम उपासक हैं, को लेकर हाल ही में कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके सम्मान को धूमिल करने की साजिश रची। लेकिन सच छिपाए नहीं छिपता जैसे ही सच्चाई सामने आई, पूरे समाज ने एकजुट होकर रत्नाकर मिश्र जी के साथ खड़े होने का संकल्प लिया।
रत्नाकर मिश्रा न केवल एक आध्यात्मिक व्यक्ति हैं, बल्कि एक कर्मठ जनप्रतिनिधि भी हैं। विन्ध्याचल क्षेत्र में जितना विकास पिछले वर्षों में हुआ है, उसका श्रेय सीधा उन्हें जाता है। चाहे मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो, सड़कों का चौड़ीकरण, पर्यटन विकास हो या आम जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान हर मोर्चे पर उन्होंने निष्ठा से काम किया है।
उनकी लोकप्रियता और समाजसेवा को देखकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने इन साजिशों को सिरे से खारिज कर दिया। आज भी रत्नाकर मिश्रा माँ गायत्री के प्रति अपनी आस्था को पहले की तरह निभा रहे हैं और विन्ध्यांचल को एक आध्यात्मिक और आधुनिक नगर बनाने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।
समाज ने एक बार फिर ये सिद्ध कर दिया कि जो सच्चा होता है, उसका साथ अंत में पूरा जनमानस देता है। रत्नाकर मिश्र जी का यह सफर श्रद्धा, सेवा और विकास की त्रिवेणी बन चुका है, जिसे कोई भी नकारात्मक ताकत रोक नहीं सकती।