February 5, 2026 03:43:30

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

ट्रक में नकाब फंसने से महिला की मौत, दवा लेकर लौटते समय उजड़ा परिवार

Oplus_131072

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा,ट्रक में नकाब फंसने से महिला की मौत, दवा लेकर लौटते समय उजड़ा परिवार

फूलपुर,प्रयागराज। फूलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसमें ट्रक में नकाब फंसने से एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना इफको चौकी अंतर्गत फूलपुर सब्जी मंडी के सामने हुई, जहां दवा लेकर मायके लौट रही महिला की जिंदगी पलभर में खत्म हो गई। हादसे में बाइक चला रहा महिला का भाई घायल हो गया, जबकि बाइक पर सवार दोनों मासूम बच्चे चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए।
मृतका की पहचान फूलपुर थाना क्षेत्र के अंसार नगर निवासी करीब 35 वर्षीय तबस्सुम बेगम के रूप में हुई है। तबस्सुम की शादी थरवई क्षेत्र के कुसुमपुर गारापुर निवासी मोहम्मद जमील से हुई थी, जो वर्तमान में सऊदी अरब में सैलून का काम करते हैं। तबस्सुम अपने चार बच्चों के साथ रहती थीं और करीब एक सप्ताह पहले अपने मायके अंसार नगर आई हुई थीं।
गुरुवार को तबस्सुम अपने भाई अख्तर और दो बेटियों के साथ बाइक से प्रयागराज शहर दवा लेने गई थीं। दोपहर करीब तीन बजे जब वे वापस लौट रही थीं, तभी फूलपुर सब्जी मंडी के सामने पीछे से आ रहे सिलेंडर लदे तेज रफ्तार ट्रक में तबस्सुम का नकाब फंस गया। अचानक हुए इस हादसे से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी तबस्सुम सड़क पर गिर पड़ीं। दुर्भाग्यवश वह सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे अख्तर और दोनों बच्चे बाइक समेत सड़क के किनारे गिर पड़े। अख्तर को चोटें आईं, जबकि दोनों बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तबस्सुम को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां कोहराम मच गया। इफको चौकी प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी है और फरार चालक की तलाश तेज कर दी गई है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें