November 11, 2026 18:23:02

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

दीपावली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सनातन संघ के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

गाजीपुर।राष्ट्रीय सनातन संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे तथा वाराणसी मंडल सचिव उदय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह का मंगलवार को दीपावली मिलन कार्यक्रम के तहत नंदगंज में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वाराणसी मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश श्रीवास्तव एवं गाजीपुर जिला प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी विजय शंकर चौबे ने राष्ट्रीय सनातन संघ के उद्देश्यों एवं गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सनातन धर्म की महत्ता, परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने गाजीपुर जनपद में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए जिला प्रभारी रवीन्द्र श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
उन्होंने गाजीपुर जिलाध्यक्ष विकास राय से मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत कर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
कार्यक्रम के अंत में प्रदेश प्रभारी ने दोनों पदाधिकारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार स्वरूप मिठाई प्रदान की। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, विस्तार और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा हुई।

 

रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें