छठ पूजा को लेकर थानाध्यक्ष ने गांगी नदी घाट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
1 min read
ग़ाज़ीपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पूजा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नंदगंज थाना के थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने अपने सहयोगियों के साथ बरहपुर स्थित गांगी नदी घाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
गौरतलब है कि रविवार को छठ महापर्व के अवसर पर व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इस दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। थानाध्यक्ष ने घाट की स्थिति का जायजा लेते हुए पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया।
रिपोर्टर Ain भारत न्यूज Gazipur
