September 26, 2025 04:39:57

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक।

रिपोर्ट सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज, 11 जुलाई 2022, जनपद में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने के संदर्भ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के संदर्भ में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और निर्देशित करते हुये कहा कि जनपद में सभी विभागों व अन्य प्रतिष्ठानों, व्यापार मंडलों आदि को भी अभियान से जोड़ते हुए अधिक से अधिक तिरंगा खरीदने और फहराने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि झंडे बनाने का कार्य स्थानीय स्वयं सहायता समूहों और दर्जियों को दिया जाये, ताकि उन्हें न सिर्फ अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त हो बल्कि वे इस अभियान से स्वयं को जुड़ा हुआ भी महसूस करें। उन्होने स्वयं सहायता समूहों को झंडे के आकार के सबंध में स्पष्ट निर्देश जारी करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी विभागों व हितधारकों के मध्य समन्वय करते हुए अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लोगों से भी अपील की अधिक से अधिक तिरंगा खरीद कर अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर फहरायें और अभियान का हिस्सा बनें। जनपद में 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन मे राष्ट्रप्रेम की भावना को जाग्रत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। जनपद में न्यूनतम 3.30 लाख तिरंगा फहराने का लक्ष्य है, जिसके लिए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों/दर्जियों को ऑर्डर दिया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डीआईओएस अशोक कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी ए.पी. सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें