प्रभावी प्रस्तावित कलेक्टर सर्किल दर सूची उपलब्ध।

प्रभावी प्रस्तावित कलेक्टर सर्किल दर सूची उपलब्ध।
रिपोर्ट सुनील पांडेय
सहायक महानिरीक्षक निबन्धन बाल्मीकी त्रिपाठी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया है, कि 1 अगस्त 2022 से प्रभावी प्रस्तावित कलेक्टर सर्किल दर सूची सहायक महानिरीक्षक निबन्धन कार्यालय, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) कार्यालय महराजगंज व सम्बन्धित तहसीलो के उप निबन्धक कार्यालयों में रखी हुयी है। जनपद के अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखकगण व प्रबुद्ध ब्यक्तिगण समस्त अचल सम्पत्ति के क्रय विक्रय से सम्बन्धित दस्तावेज का अध्ययन कर सकता है । दर सूची से सम्बन्धित जो सुझाव देना चाहतें हों,वह दिनांक 27 जुलाई 2022 तक सम्बन्धित उप निबन्धक कार्यालय में दे सकते है।