नगर पंचायत चौक में शुद्ध जल पर व्यवस्था की सुकृति
1 min read
नगर पंचायत चौक में शुद्ध जल पर व्यवस्था की सुकृति
Ain भारत न्यूज़ जिला संवाददाता गोवर्धन गुप्ता
महाराजगंज 23 जुलाई। सदर विधायक के प्रयास से नगर पंचायत चौक में 160.80लाख से शुद्ध जलपेय व्यवस्था की स्वीकृत
दे दी। महराजगंज के सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के प्रयास से शुद्ध पेय जल हेतु उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री ऐ के शर्मा से मिलकर 15 जून को नगर पंचायत चौक के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था की मॉग किये थे। मामले को गम्भीरता से लेते हुए नगर विकास मंत्री ए के शर्मा जी ने 11 जुलाई को चौक नगर पंचायत को शुद्ध पेय जल हेतु 160.80 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि चौक नगर पंचायत वासीयो को शुद्ध पेय जल का लाभ मिलेगा और नगर पंचायत की विकास व्यवस्था हेतु हमारा प्रयास जारी रहेगा जिससे चौक नगर पंचायत वासीयो को नगर पंचायत की हर व्यवस्था उन्हें सुचार रुप से हो सके |विधायक ने कहा कि हमारी सरकार ने चौक को नगर पंचायत की सौगात दी थी। सड़को का जाल बिछाने के लिए यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी से निरंतर मिलकर प्रयास कर सड़को का निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आज नगर पंचायत वासियों को शुद्ध पेय जल उपलब्ध कराने हेतु नगर विकास मंत्री जी ने स्वीकृति दी है।विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने यशस्वी मुख्यमंत्री एवम नगर विकास मंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। विधायक के इस प्रयास की चौक नगर पंचायत के लोगो द्वारा सराहना की जा रही है। विधायक के इस प्रयास पर गोधन वर्मा,अशोक विश्वकर्मा, वीरेंद्र राव, मुंद्रिका हिंदुस्तानी, राकेश गौड़, सिनोद कुमार, नागेंद्र राव, तामेश्वर वर्मा,जनार्दन गुप्ता, गुज्जू सेठ, परशुराम जायसवाल,यंत्र मधेशिया, विकास जायसवाल, पिंटू प्रजापति, विजय प्रताप पटेल, भगेलू चौधरी ने सराहना की और प्रसन्नता व्यक्त की।