September 26, 2026 22:11:22

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

कारगिल के वीर सपूतों के शौर्य,अदम्य साहस और उनकी सहादत को सैल्यूट।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

कारगिल के वीर सपूतों के शौर्य,अदम्य साहस और उनकी सहादत को सैल्यूट।

रिपोर्ट सर्वेश साहनी नौतनवा तहसील प्रभारी

1999 में पकिस्तान द्वारा भारतीय चौकियों पर किये गए कब्जे से मुक्ति दिलाने में भारत ने जहाँ अपने 550 सैनिकों का बलिदान दिया वही 1400 के करीब सैनिक घायल भी हुए,उन बीर शहीदों में नौतनवा नगर के भी दो लाल पूरन बहादुर थापा व प्रदीप थापा ने भी अपने प्राणों की आहूति देकर सहादत पाई थी।उन बीर शहीदों को सम्मान देने के लिए ही आज कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
नगर में उन बीर सपूतों की लगी प्रतिमा के समक्ष नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष गुड़डू खान व नगर के भूतपूर्व सैनिकों ने बलिदानी सपूतों की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर तथा अमर ज्योति जलाकर उनके शौर्य व साहस को याद किया।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि “हमारे बीर शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर यह विजय प्राप्त की है आज उनके शौर्य एवं अदम्य साहस को हम अपनी नम आंखों से याद कर सैल्यूट करते है और सम्मान देते है।
गोर्खा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के नगर अध्यक्ष नर बहादुर राना ने बताया कि “आज का दिन हमारे उन बीर शहीदों को याद कर सम्मान देने का है जिन्होंने कारगिल जैसी ऊंची और कटीले पहाड़ो पर अपनी वीरता का अद्वितीय प्रमाण पेश किया।
इस अवसर पर राम कुमार थापा, मोहन थापा,नरेश राना,हरि बहादुर गुरुंग, डमर बहादुर गुरुंग, राम बहादुर,तूल बहादुर थापा,शाहनवाज खान, राजेश व्वायड,राम बहादुर राई,रानी थापा,गणेश थापा,अमित बोरा, श्याम किशोर थापा, रिखी राम थापा,ओम बहादुर थापा, मनोज थापा,संत बहादुर थापा, संजीव थापा आदि लोगो ने शहीदों को सलामी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें