उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान ने मामूली जमीनी विवाद को लेकर किया फायरिंग तीन घायल
1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान ने मामूली जमीनी विवाद को लेकर किया फायरिंग तीन घायल
AIN भारत न्यूज़
मंडल प्रभारी गोरखपुर नागेश्वर चौधरी
“गोरखपुर: जमीनी विवाद के चलते लाठी-डंडे चलने के मामले तो आपने बहुत देखा होगा लेकिनएक सिपाही का तांडव जब देखने को मिला कि एक छोटा सा मामूली जमीनी विवाद में एक उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान जमकर गोली चलाई मामल गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां जमीनी विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। आरोप है कि फायरिंग करने वाला कोई और नही बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत एक सिपाही है।जो यूं तो देश के लिए अपनी सेवाएं दे रहा है, लेकिन यहां मामूनी से जमीनी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग कर की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां से उन्हे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के धर्ममंगल गांव का बताया जा रहा है। जहां ज़मीनी विवाद को लेकर दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। आरोप है कि दबंग किस्म का व्यक्ति प्रमोद यादव जिसने फायरिंग की थी। वह उत्तर प्रदेश पुलिस मे अपनी सेवाएं दे रहा है। दबंगों द्वारा की गई इस फायरिंग में सुलेमान यादव, भोलू यादव, राजधारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रमोद यादव के साथ-साथ फायरिंग करने वाले दबंगों में जय गोविंद, भगवानदास भी सरकारी कर्मचारी है। ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे गांव मे दहशत का माहौल बना हुआ है।
सरकारी कर्मचारियों द्वारा की गई फायरिंग से लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। आरोप है कि फायरिंग करने में उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत प्रमोद यादव, सरकारी कर्मचारी जय गोविंद, भगवान दास के साथ उनके पुत्र प्रिंस, प्रीतम और शक्ति यादव भी शामिल थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। जहां उनका इलाज जारी है। वही। पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू कर दिया है।”