दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपने स्कूल व क्षेत्र का किया नाम रौशन।
1 min read
दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के छात्रों ने अपने स्कूल व क्षेत्र का किया नाम रौशन।
कुंज बिहारी त्रिपाठी ब्यूरो चीफ महराजगंज
महराजगंज: भिटौली क्षेत्र अंतर्गत प्रयागनगर भैंसा स्थित दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज के चार छात्रों (अरुण वर्मा,सोनी, अशोक कन्नौजिया, प्रियंका राव)ने भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित ज्वाइंट इंट्रेंस एक्जामिनेशन (जेईई) मेंस 2022 में सफलता प्राप्त की तथा दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज व अपने पूरे क्षेत्र का नाम ऊंचा किया। सफल छात्रों का विवरण,
1- अरुण वर्मा पुत्र जोखई निवासी लक्ष्मीपुर देउरवां टोला पिपरहियां अनुक्रमांक UP08000247 से 83.6114% अंक प्राप्त कर आल इंडिया ओ० बी० सी० में 45814वां रैंक हासिल किया।
2- अशोक कन्नौजिया पुत्र रमाकांत निवासी जगदीशपुर अनुक्रमांक UP08010036 से 72.39% अंक प्राप्त कर आल इंडिया एस० सी० में 16837वां रैंक हासिल किया।
3- प्रियंका राव पुत्री रामानन्द निवासी बेलवां बुजुर्ग अनुक्रमांक से 63.98% अंक प्राप्त कर आल इंडिया एस० सी० में 24415वां रैंक हासिल किया।
4- सोनी पुत्री रामलक्षन निवासी जमुनियां अनुक्रमांक UP08005556 से 54.73% अंक प्राप्त कर आल इंडिया ओ० बी० सी० में 33233वां रैंक हासिल किया।
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था के संस्थापक प्रधानाचार्य श्री उपेन्द्र मिश्र, संरक्षक राजेश त्रिपाठी, प्रबंधक जितेंद्र मिश्र, प्रधानाचार्या श्रीमती करुणा पटेल, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, शिक्षक दीनानाथ तिवारी, महेंद्र उपाध्याय, जे० के० खान, कृष्णानंद द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक/शिक्षिका व विद्यालय के अन्य छात्र/छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।