वृंदावन की धरती पर 2 दिन गुजेगी शास्त्रीय संगीत की गूंज नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति।
1 min read
वृंदावन की धरती पर 2 दिन गुजेगी शास्त्रीय संगीत की गूंज नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति।
AIN भारत न्यूज़ मण्डल प्रभारी नागेश्वर चौधरी
भगवान बांके बिहारी जी के परम भक्त एवं शास्त्रीय संगीत के जनक कहे जाने वाले स्वामी हरिदास जी के प्रकट दिवस पर भगवान राधा कृष्ण की जन्म भूमि वृंदावन में शास्त्रीय संगीत की गूंज सुनाई देगी। इस आयोजन में हास्य कवि अपने हास्य नाटकों के माध्यम से ऑर्डिनेंस को हसाएंगे। वृंदावन में यह कार्यक्रम 3 व 4 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। वृंदावन के इस्कॉन मंदिर के सामने स्थित वन महाराज कॉलेज में यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हरे भरे वृक्षों के बीच शास्त्रीय संगीत से जुड़े कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव के पहले दिन पदम विभूषण सम्मान से सम्मानित ध्रुपद गायक साजन मिश्रा एवं संतूर वादक राहुल शर्मा तालबंदी राजस्थान के प्रसिद्ध बाबूलाल पलवार के अलावा स्वामी हरिदास संगीत नाट्य अकादमी के कत्थक गुरु अजीत सिंह के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत नवोदित कलाकार राशि पंथ के गायन से होगी। इसके बाद दिल्ली के प्रसिद्ध निजामी ब्रदर्स सूफी गायन करेंगे।