September 26, 2026 02:19:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

अस्सी स्थित जिस पप्पू के चाय की अड़ी पर मोदी जी जनता के साथ चाय पीये थे।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

अस्सी स्थित जिस पप्पू के चाय की अड़ी पर मोदी जी जनता के साथ चाय पीये थे, उसी अड़ी पर रिक्शा चालकों, स्वच्छता कर्मियों का भाजपा नेताओं ने चरण धोकर ,अंगवस्त्रम देकर किया सम्मान।

वाराणसी 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा के रूप में

सफाईकर्मियों, रिक्षाचालकों के पैर धुलकर आशीर्वाद लिया। सफाई कर्मचारियों के पैर धुलकर उनके पैर पोछे और उन्हें अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय ने कहा कि महात्मा गांधी की जयंती तक आयोजित होने वाले इस ‘सेवा पखवाड़ा’ का मुख्य उद्देश्य ‘गरीबों, शोषितों, वंचितों तक पहुंच सुनिश्चित करना और उनके जीवन में गुणात्मक सुधार लाना है।’

उन्होंने आगे बताया कि भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित कर रही है इसके अंतर्गत संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान तथा ‘विविधता में एकता’ उत्सव मनाएगी ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद एवं राष्ट्रवादी चिंतक प्रो कौशल किशोर मिश्र ने कहा सेवा ,सुशासन, गरीब कल्याण के मूल मंत्र एवम आत्मनिर्भर भारत के संपूर्ण उद्देश्य के साथ देश आगे बढ़ रहा है । हर व्यक्ति के जीवन में अनेक ऐसे पल आते हैं, जो अविस्मरणीय होते हैं। आज ऐसा ही एक पल हमारे जीवन में आया है, जिन स्वच्छताग्रहियों ,श्रमिक बंधुओं के पैर हमने धोए हैं, वह पल जीवनभर हमारे साथ रहेगा ।

सेवा पखवारा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडे प्रोफ़ेसर कौशल किशोर मिश्र,जिला मीडिया सह प्रभारी अरविंद मिश्रा, सुनील मिश्रा ,बृजेश चंद्र पाठक,नागेंद्र गांधी,शैलेंद्र मिश्र,समीर माथुर समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें