May 9, 2024 02:27:28

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

आखिर ऐसा हुआ क्या कि शादी के पन्‍द्रहवें दिन सबको चकमा दे पुलिस के पास पहुंची नई नवेली दुल्हन कारण जान आप भी रह जाएंगे हैरान।

1 min read

आखिर ऐसा हुआ क्या कि शादी के पन्‍द्रहवें दिन सबको चकमा दे पुलिस के पास पहुंची नई नवेली दुल्हन कारण जान आप भी रह जाएंगे हैरान।

रिपोर्ट = दीपक पाण्डेय

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन को एक अनोखा बंधन होता है जिसको एक दूसरे को साथ लेकर दांपत्य जीवन का निर्वाहन करते हैं तथा हिन्दू धर्म के रिति रिवाज के साथ सारे बंधन को मान एक दूसरे के साथ अपना
दांपत्य जीवन का निर्वाहन करने के लिए सभी देवी देवताओं को साक्षी मानकर अपने दांपत्य जीवन सुरुआत करते है लेकिन एक अजीबोगरीब सनसनी फैला देने वाला एक मामला जनपद गोरखपुर में आया है आपको बताते चले कि
शादी के पन्‍द्रहवें दिन सबको चकमा दे पुलिस के पास पहुंची नई नवेली दुल्‍हन, बोली-पति का बेटा है मेरी उम्र का
शादी के पन्‍द्रहवें दिन पति को चकमा दे बाजार से गायब हो गई नई नवेली दुल्हन पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पति को पिता की उम्र का बताते हुए कहा कि बूढ़े शख्‍स के साथ जबरन उसकी शादी करा दी गई है।
शादी के पन्‍द्रहवें दिन अपने जीवन साथी तथा सबको चकमा दे कर फरार हुई दुल्हन सोशल मीडिया (खबर) को पढ़ कर
गोरखपुर में शादी के पन्‍द्रहवें दिन पति को चकमा दे बाजार से गायब हो गई नई नवेली दुल्हन पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पति को पिता की उम्र का बताते हुए कहा कि बूढ़े ब्यक्ति के साथ जबरन उसकी शादी करा दी गई है। जबकि उसके नए दूल्हे (पति) का बेटा उसकी उम्र का है। दुल्‍हन ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी से वह ससुराल जाने के बजाए अपनी मां के साथ चली गई। बता दें कि इस मामले में पति की यह दूसरी और पत्‍नी की तीसरी हुई थी शादी है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को वह पति के साथ गोरखपुर के भटहट बाजार पहुंची थी। वहीं से अपने पति को किसी सामना लाने को बोल कर लापता हो गई। पति ने अपने नई नवेली जीवन (दुल्हन) को खाफी खोजा तथा इधर उधर लोगो से पूछताछ किया लेकिन जब उसकी पत्नी नही मिली तो उसने इसकी पुलिस को सूचना दी तो सोमवार की सुबह दुल्हन उक्त चौकी पर पहुंची और पति की उम्र ज्यादा होने की बात कहते हुए उसके साथ जाने से इंकार कर दिया और मां के साथ चली गई।
वही उक्त पुरुष की यह दूसरी शादी है, पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी जबकि महिला की यह तीसरी शादी थी। दोनों की शादी 15 दिन पहले हुई थी। रविवार की सुबह दुल्हन ने अपने पति से बहन के घर चलने की बात कही। पति इसके लिए राजी हो गया था और अपने साथ लेकर वह भटहट कस्बे में पहुचा तो भटहट कस्बे में पहुंचने पर पत्‍नी एक दुकान पर बैठ गई और पति को कुछ सामान लेने के लिए भेज दिया। पति सामान लेकर वापस लौटा तो पत्‍नी गायब मिली। उसके पास मौजूद पति का मोबाइल भी स्विच ऑफ था। पति ने काफी तलाश करने के बाद में पुलिस चौकी पर सूचना दी।
सोमवार की सुबह सोशल मीडिया (खबर) पढ़कर दुल्हन चौकी पर पहुंच गई। और उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से पति को छोड़कर गई है। वह उसके पास नहीं रहना चाहती हैं। दुल्हन ने कहा कि उसके मना करने के बावजूद जान बूझकर उसकी माँ ने अधिक उम्र के पुरुष से उसकी शादी करा दी थी। वही उक्त मामले में चौकी प्रभारी ने बताया कि दुल्हन अपने जीवन साथी के साथ नही रहना चाहती हैं जिसके कारण उसको उसके माँ को सुपुर्द कर दिया गया है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
error: Content is protected !!