October 1, 2025 15:22:38

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

तत्परता से नगर निगम अधिकारियों ने रोकी, हो रहे नगर निगम नजूल भूमि पर अवैध नव निर्माण को।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

तत्परता से नगर निगम अधिकारियों ने रोकी, हो रहे नगर निगम नजूल भूमि पर अवैध नव निर्माण को।

यदि स्थानीय लोग जागरुक हो तो अवैध कब्जा और अतिक्रमण को जड़ से उखाड़ फेंका जा सकता है।

वाराणसी में कई क्षेत्रों में अतिक्रमण और अवैध कब्जा से नगर निगम की जमीन को अपना बताकर व्यवसायिक उपयोग कर खुद को मालिकान बन बैठे कर रहे हैं लाखो की धन उगाही।

आज सिगरा थाना अंतर्गत सोनिया क्षेत्र में आशुक माशूक मस्जिद के सामने नजूल की जमीन पर हो रहे नव निर्माण कार्य को स्थानीय सम्मानित नागरिकों द्वारा नगर निगम सूचनार्थ के तुरन्त बाद काम रोकवा दिया फिर क्या यहां वहां जुगाड की दौड़ लगा रहें संस्था प्रमुख कही पूर्वाजो की साख पर बट्टा न लगा दें !

*नगर निगम की भूमि पर व्यवसायिक निर्माण का यश भारती पुरस्कार सम्मानित विष्णु यादव, सभासद शशि यादव समेत क्षेत्रीय नागरिकों ने किया विरोध ,दिया ज्ञापन*
सिगरा थाना अंतर्गत नगर निगम की नजूल की भूमि आराजी नंबर 3 पर एक संस्था जिसके पदाधिकारियों द्वारा बताया जाता है की यह जमीन और पुरी आराजी 3 हम लोगों की है जहां निरंतर मनमानी करने व नव निर्माण के रुप में लोहे का गेट लगवा कर व्यवसायिक उपयोग के लिए धार्मिक मंच को दुकान बनाए जा रहा था कई दिनों से यह काम चल रहा था आज इस संदर्भ में यश भारती पुरस्कार से सम्मानित विष्णु यादव सिगरा पार्षद शशि यादव पति मनीष यादव व क्षेत्रीय मानिंद लोगों द्वारा नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और संस्था के पदाधिकारियों के क्रियाकलापों के बारे में बताया कि व्यवसायिक उपयोग करके कमाई करते हैं पत्रक देने वालो में क्षेत्रीय पार्षद पति मनीष यादव यश भारती पुरस्कार सम्मानित विष्णु यादव,पार्षद गोपाल यादव, रोहित यादव, श्याम बाबू यादव ,मीरा राय, राय प्रफुल्ल राय व संजीव राय आदि शामिल रहे !!

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें