महाअभियान के दूसरे दिन भी मनोज जायसवाल ने की सफाई।
1 min readमहाअभियान के दूसरे दिन भी मनोज जायसवाल ने की सफाई।
रिपोर्टर- हरिशचन्द्र
नगर के दस चिन्हित जीवीपी स्थलों की देर रात तक चली सफाई,दूसरे दिन रुखड़घाट से हुई अभियान की शुरुआत
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल शुक्रवार की सुबह सभासद,भाजपा कार्यकर्ताओं एवं तमामं अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ रुखड़घाट वार्ड पहुँचे।जहा उन्होंने शास्त्री पुल पर श्रमदान कर महाअभियान के दूसरे दिन की शुरुआत की।पहले दिन जीवीपी पॉइन्ट संगमोहाल फलमंडी पर श्रमदान कर महाअभियान की शुभारंभ किया था।वही अभियान के दूसरे दिन भी शास्त्री पुल पर स्थित सामुदायिक शौचालय के बगल में जीवीपी पॉइंट पर झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।बता दे आज़ादी के 75वे अमृत महोत्सव पर सूबे के 75 जनपदों के 750 निकायों में 75 घण्टो तक जीवीपी पॉइन्ट की साफ-सफाई कर सेल्फी पॉइंट बनाने का निर्देश सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है।इसी आदेश के क्रम में नगर में जीवीपी पॉइन्ट पर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।नगर में ऐसे दस बडे जीवीपी पॉइंट को चिन्हित किया गया है,जिसकी सफाई इन तीनो दिनों के भीतर की जानी है।पहले दिन जीवीपी पॉइन्ट संगमोहाल फलमंडी,बरौंधा,मुकेरी बाजार पर कर्मचारियों के अथक मेहनत से पड़े कूड़े को हटाया गया।नपा के जेसीबी,ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य संसाधनों को इस अभियान लगाया है।तीन शिफ्टों में सफाई निरीक्षकों,सफाई नायकों, सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।जो अनवरत इन जीवीपी पॉइन्ट पर कूड़े को हटवाएंगे।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस महा अभियान में नगर के दस बडे जीवीपी पॉइन्ट पर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है।पहले दिन संगमोहल फलमंडी,बरौंधा,मुकेरी बाजार सहित अन्य पर कूड़े को हटाकर सेल्फी पॉइन्ट बनाया जा रहा है।दूसरे दिन भी शास्त्री पुल स्थित शौचालय के बगल में पड़े कूड़े को हटवाया जा रहा है।इसके साथ ही इन स्थलो पर पौधारोपण का कार्य भी कराया जायेगा।स्थानीय निवासियों से इन स्थलो पर कूड़ा न फेकने की अपील भी की जा रही है।इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता,स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी संजय सिंह,स्वच्छ भारत डीसी हिमांशु केशरवानी,सफाई निरीक्षक नंदकिशोर शर्मा आदि सफाई नायक व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।