October 16, 2026 09:15:47

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

यमुना नदी का सीना चीर हो रही लाल सोने की खुदाई

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

यमुना नदी का सीना चीर हो रही लाल सोने की खुदाई

खनन व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, नदी के बीच धारा से खनन की हुई पुष्टि

खनन निरीक्षक की तहरीर पर 50 अज्ञात नाविकों पर मुकदमा दर्ज

लालापुर, प्रयागराज। संगम नगरी प्रयागराज के यमुनापार क्षेत्र मे यमुना नदी से बालू के अवैध खनन का ताज़ा मामला सामने आया है। बता दें कि यमुनापार के लालापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहुला यमुना घाट पर यमुना नदी से खनन माफियाओं द्वारा बालू का अवैध खनन का काला कारोबार जोरों पर है। जिसकी जानकारी सम्बंधित विभाग को हुई तो खनन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के बरहुला यमुना घाट सहित कई जगहों पर छापेमारी की। बरहुला यमुना घाट पर खनन विभाग व राजस्व विभाग के पहुँचते ही खनन माफियाओं मे अफरा तफरी मच गई। मौके पर बरहुला यमुना घाट पर नदी की बीच धारा से अवैध खनन की पुष्टि हुई है। खनन निरीक्षक अमित रंजन की तहरीर पर लालापुर थाने मे 50 अज्ञात नाविकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों की माने तो लालापुर पुलिस की मिलीभगत से थाना क्षेत्र मे अवैध खनन का काला कारोबार फल फूल रहा है। बेखौफ़ खनन माफियाओं द्वारा थाना क्षेत्र मे अवैध खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण की जाँच लालापुर थाने मे तैनात उपनिरीक्षक चन्द्रिका यादव को सौंपी गई है अब देखना ये है कि पुलिसिया जाँच मे क्या कुछ निकलकर सामने आता है।

संजीत कुमार संवादाता AiN भारत न्यूज की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें