October 2, 2025 07:20:07

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल विंध्य कारिडोर के निर्माण का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल विंध्य कारिडोर के निर्माण का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है जिलाधिकारी दिव्या मित्तल।

रिपोर्ट हरिशचन्द्र निषाद

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल विंध्य कारिडोर के निर्माण का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है। दिन रात चल रहे निर्माण के चलते तय समय के पूर्व ही विंध्य कारिडोर अपने भव्य रूप के साथ तैयार हो जायेगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि परकोटा समेत फसाड का 40 प्रतिशत काम हो चुका है। निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। एक रिपोर्ट

आदिशक्ति विंध्याचल धाम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए इन दिनों दिन रात काम चल रहा है। हर काम के लिए अलग अलग ठेकेदार के साथ ही करीब 400 श्रमिक कारिडोर के निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं। माता विंध्यवासिनी के दरबार में आने वाले चार मार्गो पर निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसके साथ ही परकोटे का भी निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। काम अधिक और समय कम को देखते हुए कुशल कारीगरों को उनके निपुणता को देखते हुए लगाया गया है।
माँ के धाम जाने वाले चार मार्गो कोतवाली रोड़, न्यू वीआईपी मार्ग, पुराना वी आईपीमार्ग के साथ ही गंगा नदी जाने वाले मार्ग पर निर्माण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में कारिडोर का काम तेजी से चल रहा है। जिसके निर्माण का लक्ष्य दिसम्बर 2023 रखा गया है। अब तक परकोटा के साथ ही फसाड का काम 40 प्रतिशत कर लिया गया है। तय समय के पूर्व ही कारिडोर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें