April 3, 2026 10:37:31

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

रात में ठंड से ठिठुरते लोगों को सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कंबल बाँट कहा बेसहारा असहायों की मदद करना पुनीत कार्य

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

रात में ठंड से ठिठुरते लोगों को सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कंबल बाँट कहा बेसहारा असहायों की मदद करना पुनीत कार्य

सोनभद्र। रात में ठंड से ठिठुरते लोगों को प्रदीप सिंह चंदेल कंबल बाँट कहा बेसहारा असहायों की मदद करना पुनीत कार्य। पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने रेणुकूट क्षेत्र के फुटपाथ पर गुजर बसर कर रहे बेसहारा लोगों के लिए मसीहा बनकर उभरे।

तस्वीरें गवाह हैं कि पुलिस न सिर्फ अपराधियों पर सख्ती दिखाती है बल्कि बेसहारा और गरीब लोगों की मदद भी करती है। फुटपाथ पर जीविकापार्जन कर रहे लोगों सहित जंगल से लकड़ी चुने वाली महिलाओं को हाड़ कंपा देने वाली ठंड को देखते हुए प्रदीप सिंह चंदेल ने कंबल वितरित किया। पुलिस को कंबल बांटते देख आसपास के लोगों ने भी पुलिस की तारीफ किया।

प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे गरीब,निर्धन, बेसहारा व असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। समाजसेवियों,स्वयं सेवी संस्था के अलावा संपन्न आम नागरिक को इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है।कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का अहसास कराता है। वही कम्बल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खुशी से खिल गये।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें