September 26, 2026 02:21:19

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

दौना में खोली गई भीमशाला और बुद्धशाला

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

दौना में खोली गई भीमशाला और बुद्धशाला

संवाददाता संजीत कुमार AiN भारत न्यूज की खास रिपोर्ट लालापुर प्रयागराज

बारा-प्रयागराज। प्रबुद्ध फाउंडेशन के तत्वाधान में प्रयागराज के यमुनापार की बारा तहसील के घूरपुर थाना अंतर्गत आने वाली ग्राम सभा दौना में पांच से पन्द्रह साल के बच्चों के सृजनात्मक, कलात्मक और व्यक्तित्व विकास के साथ ही साथ उनके शैक्षिक विकास के लिए भीम पाठशाला व बुद्धशाला का उद्घाटन प्रबुद्ध फाउंडेशन के प्रबंधक/ सचिव उच्च न्यायालय के अधिवक्ता आईपी रामबृज ने किया। यह भीमशाला व बुद्धशाला प्रत्येक रविवार को दोपहर 12:00 से अपराह्न 2:00 बजे तक दौना की ही स्नातक छात्रा महिमा संचालित करेगी। महिमा के संचालन मे यह शाला प्राथमिक से लेकर मैट्रिक तक के बच्चों का सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ उनका शैक्षिक विकास किया जाएगा। इस पाठशाला द्वारा निश्चित ही बच्चों के सर्वांगीण विकास होगा। बच्चों की सफलता व उच्चतम शिखर पर पहुंचाने के लिये बच्चों का अपने परिवार का अपने गांव का अपना व अपने परिवार, जिले तथा देश का नाम रोशन करने की कामनाओं के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामनाये दी।
इस भीमशाला में रामनरेश, रामानंद, फूलचंद, पिंटू, राजबहादुर, अमर बहादुर, शंकर, रमाशंकर, धीरज, श्याम बाबू जैसे दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरे

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें