April 5, 2026 23:36:40

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पचपदरा पुलिस ने एक अवैध पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस बरामद कर, एक मुलजिम को किया गिरफ्तार

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पचपदरा पुलिस ने एक अवैध पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस बरामद कर, एक मुलजिम को किया गिरफ्तार

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद IPS ने बताया कि जिले में अवैध हथियारों की धरपकड व वांछित अपराधियों की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री सुभाष चन्द खोजा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा व श्री मदनलाल मीणा वृताधिकारी वृत पचपदरा के सुपरविजन में श्री ओमप्रकाश उ.नि. थाना प्रभारी पुलिस थाना पचपदरा के नेतृत्व में पुलिस टीम सरहद मण्डापुरा से मुलजिम चुन्नाराम को दस्तयाब कर उसके कब्जे से अवैध पिस्टल (देशी कट्टा) मय 05 जिन्दा कारतूस बरामद कर मुलजिम को गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई।
कार्यवाही पुलिस :- आज दिनांक 28.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर श्री ओमप्रकाश उ.नि. थाना प्रभारी पुलिस थाना पचपदरा के नेतृत्व में श्री दौलाराम हैड कानि. मय टीम ने सरहद मण्डापुरा में चुन्नाराम पुत्र देवाराम जाति जाट उम्र 22 साल निवासी रामदेव नगर लापुन्दड़ा पुलिस थाना गिड़ा जिला बाड़मेर को दस्तयाब कर उसके कब्जे से एक पिस्टल (देशी कट्टा) मय 5 कारतूस बरामद कर मुलजिम को किया गिरफतार, इस सम्बन्ध में पुलिस थाना पचपदरा में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अवैध हथियार की खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में अनुसंधान व पुलिस पूछताछ की जा रही है।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें