आमजन यातायात नियमों की करें पालना, खुद रहे सुरक्षित दूसरों की सुरक्षा का भी रखें ख्याल:- डीएसपी नीरज शर्मा
1 min read
आमजन यातायात नियमों की करें पालना, खुद रहे सुरक्षित दूसरों की सुरक्षा का भी रखें ख्याल:- डीएसपी नीरज शर्मा
AINभारतNEWS राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी
बालोतरा उपखंड सहित बाड़मेर जिलेभर में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने जताई चिंता, पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर आमजन स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखें। शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण देशभर में प्रतिवर्ष करीब दो लाख लोगो की अकाल मृत्यु हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में इतनी बड़ी तादाद में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर को गंभीर माना है। सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए बालोतरा पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन को न तो स्वयं चलाएं और न ही अपने बच्चों को चलाने दें। उन्होंने ने कहा कि हेलमेट पहनने वाले व्यक्ति की दुर्घटना के दौरान जान जाने का जोखिम 70 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग व्यक्ति की स्वयं की सुरक्षा के लिए होता है। पुलिस उप अधीक्षक नीरज शर्मा ने आमजन से यातायात नियमों की पालना को अपने जीवन का अनिवार्य अंग बनाने की अपील करते हुए कहा की हमारा जीवन अनमोल है
