April 6, 2026 23:59:43

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बांठिया ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने आज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवो का किया दौरा, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बांठिया ने ग्रामीणों से की मुलाकात ।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने आज गुरुवार को क्षेत्र के थोब, नेंवरी, तिलवाड़ा, जोगी नाड़ी सहित अनेको गांवो का दौरा कर ग्रामीण जनों से की मुकालात इस दौरान ग्रामीणों
ने गांवों में पानी की भयंकर समस्या से निजात दिलाने की बांठिया से की मांग , ग्रामीणों ने बताया कि बिजली की अघोषित कटौती के चलते हमें समय पर बिजली भी नहीं मिल रही, बांठिया ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार सिर्फ आपसी लड़ाई में लगी हुई है। राज्य की मूलभूत सुविधाओं की तरफ सरकार की और से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, बांठिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि बालोतरा नगर परिषद में कल बुधवार को राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आर यू आई डी पी) की मीटिंग के बाद वार्ड संख्या 39 के भाजपा पार्षद घेवर राम भील के साथ वार्ड के लोगो की हाथापाई के बाद पार्षद को अस्पताल में भर्ती करवाया गया आज गुरुवार को बांठिया ने पार्षद भील के निवास स्थान जाकर उनकी कुशल
क्षेम पूछ इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए बांठिया ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की प्रशासन से की मांग इस दौरान बांठिया के साथ पार्षद प्रतिनिधि सवाई सुथार,पार्षद पुष्पराज चौपड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा,भाजपा नेता खेताराम प्रजापत सहित अनेको लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें