April 6, 2026 19:16:46

AIN Bharat

Hindi news,Latest News In Hindi, Breaking News Headlines Today ,हिंदी समाचार,AIN Bharat

पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कल्याणपुर देवासी समाज छात्रावास भूमि का किया शिलान्यास

1 min read

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female”]

[URIS id=18422]

पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने कल्याणपुर देवासी समाज छात्रावास भूमि का किया शिलान्यास

AINभारतNEWS से राजस्थान स्टेट ब्यूरो अशरफ मारोठी

कल्याणपुर (बालोतरा)
कल्याणपुर पंचायत समिति मुख्यालय स्थित देवासी समाज भवन में आयोजित जेतेश्वर शिक्षा एवं शोध संस्थान छात्रावास भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लिया भाग शिलान्यास समारोह में उपस्थित देवासी समाज के लोगों को विधायक प्रजापत ने किया संबोधित विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि लंबे समय से देवासी समाज कल्याणपुर मुख्यालय पर छात्रावास के लिए भूमि आवंटन की मांग कर रहा था आज यह सपना भी साकार हो गया, पचपदरा विधायक के अथक प्रयासों से राजस्थान सरकार ने देवासी समाज छात्रावास हेतु निःशुल्क भूमि का किया आवंटन, देवासी समाज ने आज इस खुशी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पचपदरा विधायक प्रजापत का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया, छात्रावास भूमि पूजन शिलान्यास समारोह अवसर पर बतौर मुख्यअतिथि विधायक मदन प्रजापत ने देवासी समाज एवं उपस्थित सभी गणमान्य लोगो का जताया आभार।

इस अवसर पर राव नटवर सिंह, पचपदरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विरम सिंह थोब, बालोतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष छगन जोगसन, चौथा राम कुड़ी, दिलीप सांगावत, कल्याणपुर सरपंच दौलाराम कुआ, मांगीलाल देवासी, मोहन लाल अराबा, लुम्बाराम चारलाई, मगाराम अराबा, भुण्डाराम देवासी, रतन देवासी, खानुं राम देवासी, हीराराम कोरना, उकाराम मण्डली, मदन देवासी, श्रवण देवासी रणियादेशीपूरा ,भाकर राम जास्ती, वगताराम बागावास, सुरता राम नागाणा, मेघराम देवासी, सहित बड़ी संख्या में देवासी समाज के लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

नमस्कार,AIN Bharat में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 7607610210,7571066667,9415564594 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें